For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब क्रिस गेल का मुंबई पुलिस से हुआ सामना, पब पार्टी में चला ऐसा ड्रामा

नई दिल्ली। भारत के तमाम ऐसे क्रिकेट प्रेमी है, जो टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि कुछ बाहर के प्लेयर्स को भी पसंद करते हैं। कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो भारत में खासे फेमस हैं। उन्हीं में से एक हैं वेस्टइंडीज के खब्बू बल्लेबाज क्रिस गेल। क्रिस गेल की फैन फॉलोइंग इंडिया में भी तगड़ी है। हर क्रिकेट प्रेमी को क्रिस गेल की बल्लेबाजी और उनका स्टाइल पसंद है। खुद क्रिस गेल को भी भारत काफी पसंद आता है।

आपको बता दें, कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल फिलहाल मुंबई में हैं और एक शूटिंग में बिजी हैं। इसी दौरान वह मुंबई के ही एक पब में पार्टी करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। लेकिन इस बीच परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि उनका सामना मुंबई पुलिस सो हो गया। दरअसल, मुंबई पुलिस रात में हो रही इस पार्टी को रोकने के लिए पहुंच गई क्योंकि काफी देर हो चुकी थी। इसी से जुड़ा वाकया गेल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में क्रिस गेल के एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है। फोटो के साथ गेल ने लिखा है, 'भारत के लॉ के लिए रिस्पेक्ट। क्लब को लॉक कर लिया गया है।" वहीं, एक दूसरी तस्वीर में उन्होंने पुलिसकर्मी से हाथ मिलाते हुए लिखा है, "कानून की हमेशा से जीत होती है। क्लब को पार्टी के लिए थोड़ा टाइम और मिल चुका है।"

क्रिस गेल ने मुंबई पुलिस की बाइक पर बैठकर भी एक फोटो क्लिक कराई है। अब सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि क्रिस गेल के साथ इस पार्टी में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टेस्ट की एक पारी में 400 रन ठोकने वाले इकलौते खिलाड़ी ब्रायन लारा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि क्रिस गेल आईपीएल के दौरान काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि, गेल अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

Story first published: Friday, October 26, 2018, 17:41 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+