For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई की बारिश में उड़ी भारत के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम की छत, 12 साल पहले ही बनकर हुआ था तैयार

नई दिल्ली। मुंबई में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है और पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और तूफान की वजह से महाराष्ट्र में काफी तबाही देखने को मिली है। इस बारिश के चलते बुधवार को मुंबई के सबसे अच्छे क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल डीवाई पाटिल स्टेडियम को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और तूफान के कारण यहां नेरूल में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम की छत ही उड़ गई।

नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने भी डीवाई पाटिल स्टेडियम को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,' प्रतिष्ठित स्टेडियमों में से एक डीवाई पाटिल स्टेडियम को नुकसान पहुंचा है।'

और पढ़ें: PAK vs ENG: अब पाकिस्तान दौरे पर जानें को तैयार है इंग्लैंड की टीम, खेलने को बेताब हैं खिलाड़ी

उन्होंने नुकसान की तस्वीर के बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि एक पुलिस कर्मचारी ने उन्हें स्टेडियम में हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी।

गौरतलब है कि डीवाई पाटिल स्टेडियम का उद्घाटन अप्रैल 2008 में हुआ था। इस स्टेडियम में लगभग 60 हजार लोग लाइव मैच का मजा ले सकते हैं। भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में डीवाई पाटिल का नंबर दूसरे पर आता है। पहले नंबर पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स का नाम आता है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: बाबर को तकनीक पर काम करने की जरूरत, जानें ऐसा क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान

आपको बता दें कि इस स्टेडियम में 4 फ्लडलाइट टावर लगे हुये हैं जो दूसरे स्टेडियम से काफी ऊंचे हैं। मुंबई में हुई भारी बारिश और तूफान के दौरान यह सभी टावर हिल रहे थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट का आखिरी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट डीवाई पाटिल ट्रॉफी ही था जिसमें हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने चोट से वापसी करते हुए कई जबरदस्त पारियां खेली और न सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी अपना कमाल दिखाया।

Story first published: Friday, August 7, 2020, 16:13 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+