अश्विन ने मुंबई टेस्ट में किया अनोखा कारनामा, जानिए क्या?
मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया की फिरकी के आगे अंग्रेज नतमस्तक हो गये हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली पारी में सारे विकेट स्पिनर्स को मिले हैं। आर अश्विन ने 6 और रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए हैं।
इसी के साथ ही आर अश्विन ने अपने रिकॉर्ड में एक और कारनामा एड कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली इनिंग में अश्विन ने अपनी शानदार बॉलिंग के बदौलत कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैै।
कपिल देव ने131 मैचों में 23 बार 5 विकेट लिए थे
आपको बता दें कि कपिल देव ने 131 मैचों में 23 बार 5 विकेट झटके थे। अश्विन ने ये कारनामा 43 टेस्ट में ही कर दिखाया है।
अश्विन ने श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा
- मैच में मोइन अली का विकेट लेते ही अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर बन गए।
- श्रीनाथ ने 67 मैचों में 236 विकेट लिए थे।
- वहीं अश्विन ने 43rd मैच में उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 400 रन बनाए
मालूम हो कि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 400 रन बनाए। जोस बटलर 76 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
