मुंबई टेस्ट: तीसरे दिन कोहली ने जमाया शानदार शतक, भारत का स्कोर 451/7
मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। कप्तान विराट कोहली ने तीसरे दिन शानदार शतक लगाया। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर पहली पारी में बढ़त बना ली है। भारत ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 451 रन बना लिए हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट
कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया, अभी वो 147 रन बनाकर खेल रहे हैं। जयंत यादव उनके साथ क्रीज पर टिके हुए हैं। जयंत ने 30 रन बनाए हैं।
इससे पहले भारत को सातवां झटका रविंद्र जडेजा के रुप में लगा। जडेजा 25 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे दिन सुबह मुरली विजय शानदार शतक पूरा करके 136 रन पर आउट हुए।
मुरली विजय के आउट होने के बाद करुण नायर मैदान पर आए, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। 13 रन पर करुण नायर आउट हो गए।
करुण नायर के बाद पार्थिव पटेल क्रीज पर आए, लेकिन वो भी 15 रन के निजी स्कोर आउट हो गए। पार्थिव के बाद आए अश्विन खाता भी नहीं खोल सके।
कोहली का शानदार शतक
इससे पहले तीसरे दिन का खेल जैसे ही शुरू हुआ भारत को दूसरा झटका लगा। चेतेश्वर पुजारा मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 47 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया को पहला झटका मोइन अली ने दिया। उन्होंने 24 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे केएल राहुल को बोल्ड किया।
इससे पहले भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 400 रन बनाए। जोस बटलर 76 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।
अश्विन और जडेजा ने किया कमाल
भारत के फिरकी गेंदबाजों के चलते अंग्रेज बैकफुट पर नजर आए। अश्विन ने 6 और जडेजा ने 4 विकेट हासिल किए।
इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में केटान जेनिंग्स (112), जोस बटलर (76) और मोइन अली (50) की पारियों की बदौलत 400 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
