Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले दिन का खेल खत्‍म, सचिन 38 पर नाबाद

मुंबई। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले जा रहे, दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन टीम इंडिया ने वेस्‍टइंडीज के 182 रनों के जवाब में दो विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। इस समय सचिन तेंदुलकर 38 और चेतेश्‍वर पुजारा 34 रन बनाकर खेल रहे थे। आज वानखेड़े स्‍टेडियम में सचिन दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे, बल्‍लेबाजी के लिए आते ही दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। सचिन ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया और कुछ अच्‍छे स्‍ट्रोक लगाए।

इसके पहले आज वेस्‍टइंडीज की पारी 182 रनों पर सिमट गयी। वेस्‍टइंडीज की तरफ से कीरेन पॉवेल ने सर्वाधिक 48 रन बनाये। क्रिस गेल 17 गेंदों में मात्र 11 रन ही बना सके। आज भारत की स्पिन जोड़ी प्रज्ञान और आश्विन ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रज्ञान ओझा ने जहां 5 विकेट लिये वहीं आर आश्विन ने 3 खिलाडि़यों को आउट किया। भुवनेश्‍वर कुमार और शमी अहमद को एक-एक विकेट मिला।

आज सचिन के अंतिम टेस्‍ट में उन्‍हें देखने के लिए उनका पूरा परिवार आया हुआ था। उनकी मां भी पहली बार सचिन को खेलते हुए देखने के लिए स्‍टेडियम में थी। कल जब सचिन बैटिंग के लिए उतरेंगे तो दर्शकों को उम्‍मीद होगी कि वहशतक लगाकर अपने करिअर का अंत करें, बल्‍लेबाजी देखकर ये भी नहीं लग रहा था कि यहां रन बनाना मुश्किल है, भारत के आठ विकेट बाकी हैं और टीम इंडिया वेस्‍टइंडीज के स्‍कोर से मात्र 25 रन ही पीछे है, अत: अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत को दूसरी पारी में बैटिंग नहीं करना पड़ेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+