Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs BAN: डे-नाइट टेस्ट के दौरान ईडन गार्डन्स में हुई सट्टेबाजी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, ईडन गार्डन्स: भारत के पहले दिन-रात के टेस्ट मैच के दौरान सट्टेबाजी के लिए मोबाइल फोन ऐप का इस्तेमाल करने के आरोप में ईडन गार्डन्स के तीन लोगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सट्टेबाजी में दो सहयोगियों को शहर के सुडर स्ट्रीट के दक्षिणी हिस्से में एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि संभू दयाल, मुकेश गारे और चेतन शर्मा को ईडन गार्डन के जी 1 ब्लॉक से कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी सेक्शन द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

इस बात की जानकारी देते हुए आईपीएस स्तर के अधिकारी ने कहा, "हमें इस बात की जानकारी थी कि ईडन गार्डन्स में कुछ दर्शकों के बीच टेस्ट मैच देखने के दौरान लाइव सट्टेबाजी हो रही थी। हमारे अधिकारी एफ 1 और जी 1 ब्लॉक पर नजरें बनाए हुए थे। और लंबे समय तक देखने के बाद दीर्घाओं से तीन लोगों को गिरफ्तार किया"

उन्होंने कहा, " हमारे अधिकारियों ने अभिषेक सुवालका, अयूब अली को उस होटल से गिरफ्तार किया जहां से वे सट्टे का संचालन कर रहे थे।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल के कमरों से 1,40,000 रुपए, छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप जब्त किया गया।

उन्होंने कहा, "हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे किसी बड़े सट्टेबाजी रैकेट का हिस्सा हैं या नहीं, उन्होंने कहा, आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक विशिष्ट मामला और पश्चिम बंगाल जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था।"

जहां तक मैच की बात है यह मुकाबला भारत एक पारी और 46 रनों से जीत चुका है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज भी 2-0 से जीत ली है।

Story first published: Sunday, November 24, 2019, 13:52 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+