For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs RCB: सुपरओवर के रोमांच में जीती आरसीबी, डेथ ओवर्स ने बढ़ाया विराट का सिरदर्द

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खेले गये 10वें मैच में मुंबई इंडियंस की ने आरसीबी के खिलाफ 201 रनों का पीछा करते हुए लगातार मैच को लगभग हारने के बाद जबरदस्त वापसी की और स्कोर बराबर कर टीम को सुपरओवर में पहुंचा दिया। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने इशान किशन (99) और कीरोन पोलार्ड (60) की नाबाद पारियों के दम पर टाई कर दिया और आईपीएल 13 का दूसरा मैच सुपरओवर में पहुंच गया।

सुपरओवर में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 7 रन ही बनाये जिसका पीछा करते हुए आरसीबी ने आसानी से इस मैच को जीत लिया।

और पढ़ें: MI vs RCB: इरफान पठान की कोहली को सलाह, बताया किस गेंदबाज से कराये डेथ ओवर्स

वहीं आरसीबी की टीम के लिये एक बार फिर से डेथ ओवर्स की गेंदबाजी मुश्किल बनकर सामने आई और आखिरी के 4 ओवर्स में आरसीबी की टीम ने 80 रन दे डाले। 16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक आरसीबी की टीम मैच को आसानी से जीतते हुए नजर आ रही थी लेकिन 17वें ओवर में एडम जाम्पा ने 27 और 18वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने 22 रन देकर सिर्फ 12 गेंदों में 49 रन लुटा दिये।

और पढ़ें: MI vs RCB: इरफान पठान की कोहली को सलाह, बताया किस गेंदबाज से कराये डेथ ओवर्स

वहीं 19वें ओवर में नवदीप सैनी ने वापसी की कोशिश कराई लेकिन 12 रन दे डाले। आखिरी ओवर में मुंबई की टीम को 19 रन की दरकार थी। आरसीबी की टीम के लिये इसुरु उडाना गेंदबाजी करने आये। उडाना ने ओवर की शानदार शुरुआत की और पहली 2 गेंदों में सिर्फ 2 रन देकर दबाव बनाया। लेकिन चौथी और पांचवी गेंद पर किशन ने 2 छक्के लगाकर मैच को अपनी ओर खींच लिया। उडाना ने 5वीं गेंद पर वापसी करते हुए किशन को कैच आउट कराया, वहीं आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने चौका लगाकर मैच को टाई कर दिया।

Story first published: Tuesday, September 29, 2020, 6:22 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+