नई दिल्ली। दिग्गज गेंदबाज शेन वार्न के दावा अगर सच साबित हुआ तो टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल की मुश्किल बढ़ सकती है। शेन वार्न ने मुनाफ पटेल की उम्र पर बड़ा सवाल उठाया है। शेन वार्ने ने श्रीलंका व इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में कमेंट्री के दौरान कहा कि मुनाफ पटेल ने आईपीएल में अपनी उम्र गलत बतायी है।
विराट कोहली में हैं 'परफेक्ट' पति वाले गुण, जानिए कैसे?
उन्होंने कहा कि मुनाफ ने अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला है। वार्न ने कहा कि जब मैंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर मुनाफ से उनकी उम्र पूछी तो उन्होने कहा कि आप मुझसे मेरी असली उम्र जानना चाहते हैं या आईपीएल वाली उम्र। शेन वार्न ने दावा किया कि मुनाफ ने उन्हें बताया कि उनकी असली उम्र 35 वर्ष है जबकि आईपीएल में वह 29 साल के खिलाड़ी है।
उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार उन्होने गलत उम्र बताकर कई नियम तोड़े हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुनाफ पटेल के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है, यही नहीं अगर वह दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
मुनाफ पटेल ने टीम इंडिया की ओर से कुल 13 टेस्ट मैच, 70 वनडे व 3 टी-20 मैच खेले हैं। हालांकि शेन वार्न के दावे के बाद मुनाफ पटेल ने अभी तक इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन सवाल यह भी उठता है कि इतने साल बी वार्न ने यह खुलासा क्यों किया और इसके पीछे उनकी मंशा क्या है।