For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुरली विजय बोले- ये महिला क्रिकेटर खूबसूरत है, इनके साथ डिनर पर जाऊंगा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाया गया है। महामारी से निपटने के लिए सभी लोग घरो में कैद हैं। सड़कें खाली पड़ने के साथ-साथ खेल के मैदान भी सूने पड़े हैं। हालांकि बावजूद इसके सभी खिलाड़ी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। खिलाड़ी लाइव वीडियो चैट या फिर ट्विटर पर सवाल-जवाब करते हुए चर्चा में बने हुए हैं। भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय भी इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का जवाब देते दिखे। इस दाैरान उन्होंने उस महिला क्रिकेटर का नाम बताया जिसके साथ वो डिनर करना पसंद करेंगे।

लिया इसका नाम

लिया इसका नाम

जब उनसे पूछा गया कि वह किन दो खिलाड़ियों के साथ डिनर पर जाना चाहेंगे तो मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की खूबसूरत बल्लेबाज एलिस पैरी और टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन का नाम लिया। विजय ने कहा, ''एलिसी पैरी। ये महिला क्रिकेटर खूबसूरत है। मैं उनके साथ डिनर पर जाना जाऊंगा और शिखर धवन के साथ कभी भी जा सकता हूं। वह बहुत मस्त इंसान हैं। बात सिर्फ इतनी है कि वह हिंदी में बात करेंगे और मैं तमिल में।''

खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में से एक हैं पैरी

खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में से एक हैं पैरी

बात अगर खूबसूरती की करें तो एलिस पैरी दुनिया की खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में से आती हैं। वहीं उनकी फिटनेस तो कोई जवाब ही नहीं। एलिस का जन्म 3 नवंबर 1990 को हुआ था। उन्होंने क्रिकेट से पहले महज 16 साल की उम्र में नेशनल फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाई थी। वह ऑस्ट्रेलिया की ऐसी इकलौती महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो स्पोर्ट्स के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। उन्होंने क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला है.

धोनी का भी किया जिक्र

धोनी का भी किया जिक्र

इसके अलावा विजय ने महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान में माहौल को शांत बनाए रखते हैं। विजय ने 2014 के इंग्लैंड दौरे की भी बात की जहां उन्होंने धोनी के साथ कई साझेदारियां की थीं। इसमें ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में 126 रनों की पार्टनरशिप भी शामिल है। उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड में मेरे और धोनी के बीच की साझेदारी शानदार थी। उन्होंने मुझे शांत बनाए रखा। हमारे चार विकेट गिर चुके थे लेकिन उन्होंने अपने आप को संभाला और मेरे खेल का स्तर बढ़ाने में मदद की।''

Story first published: Thursday, April 16, 2020, 21:13 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+