For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तीसरी बार मां बनीं दिनेश कार्तिक की एक्स वाइफ, मुरली विजय की वजह से ऐसे टूटा था रिश्ता!

दिनेश कार्तिक की एक्स वाइफ निकिता तीसरी बार मां बनी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बच्चा दिनेश कार्तिक का ही है?

नई दिल्ली। दिनेश कार्तिक की एक्स वाइफ निकिता तीसरी बार मां बनी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बच्चा दिनेश कार्तिक का ही है? जी हां, दरअसल मुरली विजय से शादी करने से पहले निकिता प्रगनेंट थीं। स्पोर्ट्स के इतिहास में रिश्तों को दागदार करने वाले कई ऐसे किस्से सामने आए हैं। दिनेश कार्तिक और मुरली विजय का किस्सा तो सबको पता है।

भारतीय क्रिकेटरों की सबसे विवादित शादी में शुमार है

भारतीय क्रिकेटरों की सबसे विवादित शादी में शुमार है

दरअसल मुरली विजय की पत्नी निकिता उनसे पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की पत्नी थीं। उनकी शादी मौजूदा दौर के भारतीय क्रिकेटरों की सबसे विवादित शादी में शुमार है। विजय ने अपने बचपन के दोस्त और साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ को ही अपनी जीवनसंगिनी बना लिया था। जिसके बाद से इन दोनों क्रिकेटरों में कभी बातचीत नहीं हुई। हालांकि दिनेश कार्तिक ने 2015 में इंडियन स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।

मुरली विजय के अफेयर का पता चला, उन्होंने आनन-फानन में तलाक दे दिया

मुरली विजय के अफेयर का पता चला, उन्होंने आनन-फानन में तलाक दे दिया

साल 2012 में आईपीएल-5 के दौरान कार्तिक और निकिता साथ थे। इसी वक्त मुरली विजय की पहचान दिनेश कार्तिक की वाइफ से हुई। इसके बाद निकिता का अफेयर गुपचुप तरीके से मुरली विजय से हो गया। दिनेश को जैसे ही अपनी वाइफ और मुरली विजय के अफेयर का पता चला, उन्होंने आनन-फानन में तलाक दे दिया। लेकि

तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं

तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं

तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं। तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली। हालांकि उसके बाद निकिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कार्तिक ने कभी बेटे पर अपना हक जताने की कोशिश भी नहीं की।

मुरली विजय पहले से दो बच्चों के पिता हैं

मुरली विजय पहले से दो बच्चों के पिता हैं

गौरतलब है कि मुरली विजय ने अपने बड़े बेटे के साथ नए बच्चे की फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके बड़े बेटे ने बच्चे को गोद में लिया हुआ है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है दो रॉकस्टार, एक दूसरे को दुनिया से परिचित करवा रहा है। मुरली विजय पहले से दो बच्चों के पिता है। उनके बड़े बेटे का नाम निरव और छोटी बेटी का नाम इवा है। आपको बता दें कि निकिता ने दिनेश कार्तिक को तलाक दिया था तो नीरव पेट में था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+