अब बलूचिस्तान में भी अफरीदी ने अलापा पुराना राग, लोगों ने किया जबरदस्त ट्रोल
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को एक बार फिर से ट्रोल हो गये हैं। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान में पीड़ित लोगों तक राहत सामाग्री मुहैया कराने के लिये शाहिद अफरीदी इन दिनों कई प्रांतों के दौरे पर है। इस दौरान वह जिस भी प्रांत में जा रहे हैं वहां पर या तो कश्मीर या फिर क्रिकेट के मुद्दे को उठा रहे हैं। हाल ही में शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का भी दौरा किया था और वहां पर भारत और पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ खूब जहर उगला था।
और पढ़ें: IPL 2020 को लेकर माइकल होल्डिंग ने दिया बड़ा बयान, कहा- BCCI के पास है पूरा अधिकार
इस दौरान अफरीदी ने यह भी कहा था कि वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक क्रिकेट अकादमी खोलना चाहते हैं, साथ ही यहां के खिलाड़ियों को वो कराची ले जाकर तैयार करना चाहते है।
और पढ़ें: Viral Video: मोहम्मद शमी को जवाब देने के लिये अब मुमताज बनीं हसीन जहां

बलूचिस्तान में क्रिकेट एकैडमी लगाना चाहते हैं शाहिद अफरीदी
पीओके के बाद अफरीदी बलूचिस्तान के दौरे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक बार फिर से ठीक वही बातें दोहराई जो पीओके में कही था। नतीजन उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा,'बलूचिस्तान में काफी क्रिकेट और फुटबॉल टैलेंट है और मैं बलूचिस्तान में क्रिकेट के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। मैं यहां पर एक क्रिकेट एकेडमी खोलना चाहता हूं जो कि यहां के जो बच्चों के साथ काम करेगी और जो भी खिलाड़ी उन्हें पसंद आएंगे, उसे वो अपने साथ कराची ले जाएंगे। जहां पर वो खिलाड़ी हमारे साथ ही रहकर क्रिकेट खेलेंगे और अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे।'

बलूचिस्तान में काफी टैलेंट लेकिन सुविधाओं की कमी
इस दौरान शाहिद अफरीदी ने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों में काफी टैलेंट है मगर फिर भी यहां के लोगों को पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिल पाती, इसका मुख्य कारण है यहां पर सुविधाओं की कमी होना। उल्लेखनीय है कि अफरीदी ने उन्हीं बातों को दोहराया जो उन्होंने पीओके में कही थी।
इसी चीज को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अफरीदी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पीसीबी पर निशाना साधते हुए लिखा कि पाकिस्तान की टीम में लाहौर के अलावा कहीं और खिलाड़ी दिखाई ही नहीं देते तो बलूचिस्तान के खिलाड़ियों को जगह कैसे मिलेगी।

अफरीदी ने की थी पीएसएल में पीओके की टीम बनाने की मांग
गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी ने पिछले महीने पीओके के दौरे पर कहा था कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपील करते हैं कि वह पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन में कश्मीर की एक नई टीम को शामिल करे जिसकी अगुआई वह खुद अपने आखिरी साल के तौर पर करें।
उन्होंने कहा था,'अगर यहां स्टेडियम है, तब यहां क्रिकेट एकेडमी होनी चाहिए। मैं यहां के युवा खिलाड़ियों को कराची ले जाना चाहता हूं। इतना ही नहीं मैं चाहता हूं कि यहां के जितने भी लोकल क्लब है उनके बीच टूर्नामेंट कराया जाये और जो खिलाड़ी बेस्ट होंगे उन्हें वो अपने साथ कराची ले जायेंगे जहां पर उन्हें सिखाने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई का खर्चा भी दिया जायेगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
