ICC चेयरमैन को सताई टेस्ट क्रिकेट के खत्म होने की चिंता, बचाने के लिए उठाया कड़ा कदम
नई दिल्लीः टी20 क्रिकेट जिस तरह पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता बना चुका है उसके कारण अब टेस्ट क्रिकेट का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। यही कारण है कि कुछ महान खिलाड़ी इसे बचाने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वहीं कप्तान विराट कोहली भी कई बार यह कह चुके हैं कि अगर टेस्ट को बचाना है तो युवा क्रिकेटरों को सिर्फ टी20 लीग में ही ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। इसी बीच क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर को भी टेस्ट क्रिकेट के खत्म होने की चिंता सताई है जिसे बचाने के लिए उन्होंने कड़ा कदम उठाया।
क्या कदम उठाया अध्यक्ष ने?
शंशाक फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर हैं और उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। उन्होंन एक बेवसाइट के हवाले कहा, ''हमने टेस्ट को बचाने के लिए ही टेस्ट चैम्पियनशिप करवाने का कदम उठाया है। हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि टेस्ट चैम्पियनशिप लोगों में दिलचस्पी पैदा कर सकती है या नहीं, क्योंकि हकीकत में टेस्ट क्रिकेट मर रहा है। इसलिए स्थिति को बेहतर करने के लिए हम कई तरीके अपना रहे हैं। आईसीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स इस नतीजे पर पहुंचे थे कि अगर हम टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत करेंगे तो टेस्ट क्रिकेट जिंदा रहेगा और की इसके प्रति रूचि बढ़ेगी।''
आईपीएल टूर्नामेंट के कारण लोगों की रूचि इस फटाफट क्रिकेट के प्रति ज्यादा बढ़ गई है। इसको लेकर शशांक ने माना कि टी-20 की लोकप्रियता का अंदाजा बढ़ती हुई टीआरपी से लगाया जा सकता है। बता दें कि आईसीसी ने अक्टूबर-2017 में टेस्ट चैंपियनशिप को मंजूरी दे दी थी। इसमें नौ टीमें हिस्सा लेंगी। इसका पहला संस्करण 2019 विश्व कप के बाद से शुरू होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
