Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Viral Video: मोहम्मद शमी को जवाब देने के लिये अब मुमताज बनीं हसीन जहां

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास में शायद ही कभी किसी खिलाड़ी के निजी जीवन में होने वाला झगड़ा लोगों के बीच पहुंचा होगा जितना कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच होने वाली तकरार लोगों के बीच पहुंच चुकी है। पहले यह झगड़ा अखबारों और मीडिया चैनल की खबरों के जरिये लोगों के बीच पहुंचता था लेकिन अब यह विवाद सोशल मीडिया के जरिये लोगों के बीच वायरल हो गया है।

हसीन जहां आये दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरों के जरिये मोहम्मद शमी पर निशाना साधते हुए नजर आती हैं तो वहीं अब मोहम्मद शमी को भी जब मौका मिलता है तो वह भी उन्हें जवाब देते हुए नजर आते हैं। हाल ही में मोहम्मद शमी ने हसीन जहां को अपने आरोपों को साबित करने के लिये कहा था।

और पढ़ें: Viral: युवराज सिंह ने किया गौतम गंभीर को ट्रोल, जानें क्या है मामला

इसके जवाब में हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मुमताज का रोल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा कि खुद को साबित करने के लिए जिंदगी काफी छोटी है।

हसीन जहां का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। गौरतलब है कि हसीन जहां आये दिन अपने विवादित पोस्ट के चलते मोहम्मद शमी के फैन्स की आलोचनाओं का सामना करती है। इससे पहले हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर मोहम्मद शमी के साथ अपनी एक टॉपलेस फोटो और डांस का वीडियो शेयर किया था जिसको लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

और पढ़ें: सौरव गांगुली को ICC का चेयरमैन बनाना चाहता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें क्यों

उल्लेखनीय है कि अपनी टॉपलेस फोटो को शेयर करते हुए हसीन जहां ने लिखा था कि कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तू कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई। झूठ बुर्खा डालकर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होते हैं।

आपको बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद पिछले काफी समय से चल रहा है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाये थे जिसके बाद दोनों के बीच की लड़ाई कोर्ट में चल रही है। हालांकि इसके बावजूद हसीन जहां आये दिन कुछ न कुछ आरोप शमी के ऊपर लगाती रहती हैं।

और पढ़ें: अजीत अगरकर ने किया खुलासा, बताया- बल्लेबाजी छोड़कर क्यों बने गेंदबाज

देखें वीडियो:

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 22:14 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+