Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 को लेकर माइकल होल्डिंग ने दिया बड़ा बयान, कहा- BCCI के पास है पूरा अधिकार

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस महामारी के चलते क्रिकेट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अब तक आईपीएल समेत कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट और द्विपक्षीय सीरीज को या तो टाल दिया गया है या फिर रद्द कर दिया गया है। वहीं अब इस महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। 28 मई को हुई बैठक में आईसीसी ने टी20 विश्व कप के भविष्य के फैसले को 10 जून तक के लिये टाल दिया था।

हालांकि इस बीच यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर टी20 विश्व कप का आयोजन टलता है तो अक्टूबर-नवंबर की विंडो में बीसीसीआई आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन करा सकता है। इस मुद्दे पर इयान चैपल समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी, कुछ ने इसे पैसे कमाने का महज धंधा मात्र बताया। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

और पढ़ें: Viral Video: मोहम्मद शमी को जवाब देने के लिये अब मुमताज बनीं हसीन जहां

माइकल होल्डिंग ने इस मुद्दे पर अपनी राय देते हुए कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी20 विश्व कप को तय समय से आगे के लिये टाल दिया जाता है तो बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पास साल के अंत में आईपीएल को आयोजित कराने का पूरा अधिकार है।

इंस्टाग्राम लाइव पर निखिल नाज से बात करते हुए होल्डिंग ने कहा,'मुझे नहीं लगता कि आईसीसी इस मकसद से टी20 विश्व कप में देरी करेगा कि आईपीएल के लिए जगह बना सके। यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कानून है, जहां वे किसी निश्चित तारीख से पहले किसी को भी देश में आने की अनुमति नहीं देंगे। अगर टी20 विश्व कप का आयोजन तय समय पर नहीं होता है तो बीसीसीआई के पास इस घरेलू टूर्नामेंट को आयोजित करने का पूरा अधिकार है।'

और पढ़ें: रोहित शर्मा को लेकर गिलक्रिस्ट ने 2009 में ही कर दी थी भविष्यवाणी, 11 साल बाद ओझा ने किया खुलासा

आपको बता दें कि पहले आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे फिलहाल अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है।

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 22:19 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+