Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पार्थिव पटेल ने बताया, किन 4 गेंदबाजों के सामने विकेटकीपिंग थी मुश्किल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों लॉकडाउन जारी है तो वहीं पर मैदान से दूर चल रहे खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। सोशल मीडिया के सहारे यह दिग्गज खिलाड़ी अपने फैन्स के साथ जुड़ रहे हैं और अपने करियर की खट्टी-मीठी यादों के बारे में बात करके मजेदार किस्से सुना रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम में काफी लंबे समय से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने महज 17 साल की उम्र में भारत के लिये डेब्यू कर लिया था।

और पढ़ें: अब बलूचिस्तान में भी अफरीदी ने अलापा पुराना राग, लोगों ने किया जबरदस्त ट्रोल

पार्थिव पटेल ने रेडिफ डॉट कॉम वेबसाइट से बात करते हुए अपने करियर के उन 4 गेंदबाजों का नाम बताया जिनके सामने उन्हें विकेटकीपिंग करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था।

और पढ़ें: IPL 2020 को लेकर माइकल होल्डिंग ने दिया बड़ा बयान, कहा- BCCI के पास है पूरा अधिकार

पार्थिव पटेल ने बताया किन तेज गेंदबाजों के सामने आती थी मुश्किल

पार्थिव पटेल ने बताया किन तेज गेंदबाजों के सामने आती थी मुश्किल

रेडिफ डॉट कॉम वेबसाइट से बात करते हुए पार्थिव पटेल ने उन 4 गेंदबाजों का नाम बताया कि जिनके सामने उन्हें विकेटकीपिंग करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता था। पार्थिव पटेल ने जब भारतीय टीम के लिये डेब्यू किया था तो उस वक्त टीम में जहीर खान, जवागल श्रीनाथ जैसे शानदार तेज गेंदबाज थे जिनके चलते उन्हें विकेटकीपिंग में मुश्किल होती थी।

अपने करियर के उन दिनों को याद करते हुए पार्थिव ने कहा,'जहीर और जवागल श्रीनाथ खेल रहे थे तो भी एक बड़ी चुनौती थी। पिच में ज्यादा उछाल नहीं था और गेंद अच्छी गति से आती थी। भारत में आपको विदेशों के मुकाबले विकेट के अधिक करीब खड़ा होना पड़ता है। तो मैंने यह सीखा कि जब गेंद रिवर्स स्विंग हो रही हो तो आपको कहां खड़े होना है।'

इन स्पिनर्स से भी होती थी परेशानी

इन स्पिनर्स से भी होती थी परेशानी

पार्थिव ने इसके साथ ही बताया कि दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और अनिल कुंबले सिर्फ विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिये ही परेशानी नहीं खड़ी करते थे बल्कि विकेटकीपर के लिये भी बड़ी चुनौती होती थी। उल्लेखनीय है कि जिस वक्त पार्थिव पटेल टीम में शामिल हुए उस वक्त भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में थे।

उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से, यह एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि आम स्पिनरों की तुलना में उनकी गति ज्यादा थी। लेकिन गति से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण उनकी उछाल थी, खासकर तब जब वे चेन्नई और मुंबई में खेलते थे।'

ऐसा रहा है पार्थिव का करियर

ऐसा रहा है पार्थिव का करियर

गौरतलब है कि पार्थिव पटेल ने भारतीय टीम के लिये आखिरी बार साल 2018 में शिरकत की थी जिसके बाद से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका है। हालांकि घरेलू क्रिकेट में वह गुजरात की कप्तानी करते हैं साथ ही आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए भी खेलते हैं।

आपको बता दें कि पार्थिव ने अपने करियर में अब तक भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय व 2 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 934, 736 व 36 रन बनाए हैं। वहीं पार्थिव पटेल विराट कोहली की कप्तानी वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी आरसीबी के लिए बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं।

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 22:24 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+