For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : एक ओवर में 26 रन जड़ मुरली विजय ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, फॉर्म में लौटे राहुल

नई दिल्ली। मुरली विजय इंग्लैंड में खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर कर दिए गए थे। उसके बाद उन्होंने इंग्लिश काउंटी में शिरकस्त कर अपनी बल्लेबाजी को धार दी। विजय ऐसे बल्लेबाज हैं जो मुश्किल समय में भी अपनी तकनीक पर पूरा भरोसा दिखाते रहे हैं। लगता है अब उनके इस विश्वास का नतीजा मिलना शुरू हो गया है। विजय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में 132 गेंद में 129 रन बनाये।

जाहिर है यह आंकड़ा आमतौर पर विजय के खेलने के अंदाज को जाहिर नहीं करता है। इसका कारण यह है कि विजय ने इस पारी को एकदम अलग ही अंदाज के साथ खेला है। अमूमन शांत नजर आने वाले विजय इस मैच में विस्फोटक अंदाज में दिखे। वे कितने आक्रामक थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक ही ओवर में 26 रन बना डाले। इसी बात से साफ झलक रहा था कि विजय को अपना शतक बनाने की कितनी उत्सुकता है।

'बैकफुट पर बल्लेबाजी भाती है'

उन्होंने जेक कार्डर के एक ही ओवर में 4 4 6 2 6 4 बटोरकर 26 रन बना डाले। ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचें बैकफुट पर उनकी बल्लेबाजी को रास आती हैं। उन्होंने कहा, 'अभ्यास मैच में इस तरह की पारी खेलना अच्छा है। मैंने कोई मौका नहीं गंवाया। मुझे पता था कि मौका मिलेगा और मैं सकारात्मक सोच के साथ खेलूंगा।'

लोकेश राहुल के साथ करना चाहते हैं ओपनिंग

मुरली ने आगे कहा, 'मैं अपने खेल और फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा हूं। मैं इसमें योगदान देना चाहता हूं। उम्मीद है कि मैं ऐसा कर सकूंगा।' विजय ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में फिर टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बेकरार हैं। उन्होंने पहले मैच में लोकेश राहुल और अपनी जोड़ी के साथ मैदान में उतरने को लेकर उम्मीदें जाहिर की। बता दें कि इस पारी में राहुल ने भी 62 रन बनाकर फार्म में लौटने का संकेत दे दिया है। उन्होंने विजय के साथ मिलकर 109 रनों की साझेदारी भी की।

Story first published: Saturday, December 1, 2018, 16:06 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+