oi-Akash Singh
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है, वहीं इस सीरीज के लिए जब से भारतीय टीम की घोषणा हुई है तब से इसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं पहले धवन-रोहित को बाहर किए जाने पर सवाल उठा रहे थे तो करुण नायर के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद कई दिग्गजों ने भी टीम सेलेक्शन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। वहीं टीम इंडिया से करुण नायर को बिना टेस्ट खिलाए बाहर करने के मसले पर आलोचना झेल रहे सेलेक्टर्स पर अब सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने भी निशाना साधा है। मुरली विजय का कहना है कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद से अब तक किसी सेलेक्टर ने उनसे बात नहीं की है.
मुंबई मिरर से बात करत हुए मुरली विजय ने कहा है, ' टीम से बाहर किए जाने के बादज से लेकर अब तक मेरी किसी भी सेलेक्टर से बात नहीं हुई है। टीम मैनेजमेंट के कुछ लोंगों ने जरूर मुझसे बात की। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर आखिरी दो टेस्ट से बाहर किए जाने पर उनका कहना है कि, 'यह जरूरी है कि सलेक्टर्स किसी खिलाड़ी को ड्रॉप करने के बाद बताएं कि उसमें कहां कमी रह गई ताकि खिलाड़ी यह जान सकें कि वह टीम मैनेजमेंट और सलेक्टर्स की योजनाओं में कितना फिट बैठ रहा है और से क्या सुधार करने की जरूरत है। हालांकि मुरली विजय का मानना है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सेलेक्ट होने के लिए अपने हिसाब से अपनी तैयारी जारी रखेंगे। बता दें कि टीम सेलेक्शन पर कई दिग्गजों ने नाराजगी जाहिर की थी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, October 4, 2018, 17:48 [IST]
Other articles published on
Oct 4, 2018