India vs South Africa : तीसरे टेस्ट से पहले हरभजन ने जोंटी रोड्स को छेड़ा, कमेंट करके कसा तंज
नई दिल्ली। मेहमान टीम साउथ अफ्रीका अब लाज बचाने के लिए 19 अक्तूबर को रांची में भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलने के लिए उतरेगी। भारत ने 2 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अब देखना यह है कि क्या मेहमान टीम क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा पाएगी या फिर पूरी तरह से शर्मसार होके वापस घर लाैटेगी। लेकिन इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर जर्सी पहनते हुए एक फोटो शेयर की जिसे देख हरभजन सिंह खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
जोंटी रोड्स ने इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट में लिखा, ' दक्षिण अफ्रीकी हरी और सुनहरी जर्सी में ऐतिहासिक महबूब स्टूडियो में शूटिंग के लिए आने पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है।' तस्वीर में जोंटी दक्षिण अफ्रीकी टीम की राष्ट्रीय जर्सी में पीछे की ओर चेहरा किए खड़े हैं। रोट्स ने पोस्ट किया, तो भज्जी ने मौके को भुनाते हुए जोंटी पर तंज कसने में देर नहीं लगाई और टेस्ट टेस्ट से पहले महान फील्डर के सामने सवाल रख दिया।
भज्जी ने जोंटी पर ताना कसते हुए लिका कि क्या आप रांची में तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजी कर सकते क्योंकि दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी की दरकार है। लेकिन जोंटी रोड्स ने भज्जी के इस तंज को बुरा न मानते हुए ऐसा जवाब लिखा, जो भज्जी और भारतीय प्रशंसकों को भी बहुत ही गदगद कर गया। रोड्स ने लिखा, 'दक्षिण अफ्रीका से मेरी बल्लेबाजी से भी कहीं ज्यादा की जरूरत है।' ध्यान दिला दें कि भारत ने दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के घर में लगातार दस सीरीज जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।
बता दें कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी टीम को दोनों ही टेस्ट मैचों में धूल चटाई है। उसने पहला मैच 203 रन और दूसरा मैच पारी व 137 रन से जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
