For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: मुश्फिकुर रहीम से यहां नहीं होती गलती तो बदल सकता था मैच का नतीजा

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप का 9वां मैच बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हुआ। इस मैच में बाग्लादेश जीत के करीब पहुंच चुका था लेकिन आखिरकार न्यूजीलैंड इस रोमांचक भरे मैच में 2 विकेट से जीतने में कामयाब हो गया। हार पर विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम निशाने पर आए क्योंकि उन्होंने रन आउट करने का चांस उस समय गंवा दिया था जब बांग्लादेश के लिए विकेट लेने की अहम जरूरत थी। अगर रहीम से गलती ना होती तो हो सकता था मैच का नतीजा कुछ और होता।

हुआ कुछ ऐसा कि मैच का 12वां ओवर शाकिब अल हसन फेंकने आए। उनके ओवर की दूसरी गेंद का सामना कर रहे थे राॅस टेलर। इस गेंद पर टेलर ने लाॅन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। लाॅन्ग ऑन पर मुस्‍तैद तमीम इकबाल ने दमदार थ्रो रहीम की तरफ दिया। बांग्‍लादेशी विकेटकीपर से गेंद कलेक्‍ट करने में चूक हो गई। उन्‍होंने ग्‍लव्‍स में गेंद पकड़ने से पहले ही हाथों से स्‍टंप हिला दिए। थर्ड अंपायर ने रीप्‍ले के बाद विलियमसन के पक्ष में फैसला सुनाया और बांग्‍लादेश को करारा झटका लगा।

भड़के तमीम इकबाल
विलियमसन इस दाैरान 8 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन उन्हें जीवनदान मिला। इसका फायदा उठाते हुए विलियमसन ने 40 रनों की पारी खेल टीम को जीत की ओर बढ़ा दिया। मुश्फिकुर की गलती पर तमीम इकबाल मैदान पर ही उनपर भड़क उठे। वहीं शाकिब भी सिर पकड़कर बैठ गए कि आखिर हाथ में आया विकेट निकल गया। अगर विलियमसन रनआउट हो जाते तो बांग्‍लादेश मैच में वापसी करके लगातार दूसरी जीत हासिल करने में कामयाब हो सकता था। बांग्‍लादेश के कप्‍तान मशरफे मुर्तजा ने अपने विकेटकीपर का बचाव करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमें मुश्फिकुर पर भड़कने की जरूरत है। उन्‍होंने विलियमसन को आउट करने की कड़ी मेहनत की थी। वह थ्रो सटीक था, लेकिन कीपर के रूप में यह पता करना मुश्किल है कि थ्रो सीधा है या नहीं। अचानक ही उनकी बांह स्‍टंप पर लग गई, लेकिन ऐसा होता है। मुश्फिकुर पेशेवर खिलाड़ी हैं। उन्‍हें पता है कि इसे कैसे संभालना है। यह ऐसा नहीं कि मुश्फिकुर की जिंदगी की यह पहली गलती है। हर खिलाड़ी से गलती होती है।'

Story first published: Thursday, June 6, 2019, 17:04 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+