Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच के 'हीरो' बने अय्यर बोले- पता है कि हम हमेशा रन बना सकते हैं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड पर जीत दिलाने के लिए युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। विराट कोहली और केएल राहुल द्वारा मैच बनाने के बावजूद भी भारत के 13,2 ओवर में 142 रन गिर चुके थे कि तभी अय्यर ने मोर्चा संभालते हुए मैच को खत्म करने की जिम्मेजारी उठाई। अय्यर ने 29 गेंदों में 58 रन ठोके, जिसमें 5 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। टीम को जीत दिलाने के बाद अय्यर ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा था कि वे रन बना सकते हैं।

अय्यर ने कहा, ''विदेशों में मैच जीतने के लिए अद्भुत और नॉट आउट फिनिशिंग विशेष है। हमने जल्दी विकेट खो दिए थे, इसलिए हमें साझेदारी बनानी पड़ी। हम हमेशा से जानते थे कि हम रन बना सकते हैं क्योंकि यह एक छोटा मैदान है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आने वाले मैचों में भी मैं इसी तरह अपना योगदान टीम के लिए दूं।''

अय्यर चाैथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। ऐसे में अय्यर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर मैच को फिनिश करने की भूमिका निभाई। मनीष विकेट बचाए रखने में कामयाब हुए तो दूसरी तरफ अय्यर ने कीवी गेदंबाजों की धुनाई करना शुरू कर दी। अय्यर टीम को 1 ओवर पहले ही 6 विकेट रहते जीत दिला दी। अय्यर ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी 2 मैचों में नाबाद 44, नाबाद 58 रनों की पारियां खेलीं थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर भारत के सामने 204 रनों का लक्ष्य रख दिया था। कोलिन मुनरो(59), केन विलियमसन(51) और रोस टेलर ने 54 रनों की पारियां खेलीं। मोहम्मद शमी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 53 रन दे डाले। अय्यर के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 45 व लोकेश राहुल ने 55 रनों की पारियां खेलीं।

Story first published: Friday, January 24, 2020, 20:30 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+