देखें तस्वीरें: इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग का आगाज, भैया अखिलेश के सामने हुई जमकर फूहड़ता!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) की शुरुआत हो गई। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ग्रामीण बच्चों को क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है। सोमवार से शुरू हुआ टूर्नामेंट 20 अप्रैल तक चलेगा। आईजीसीएल के अध्यक्ष अनुराग सिंह भदौरिया ने बताया कि 2009 से इस टूर्नामेंट की शुरुआत लखनऊ के गोसाईंगंज से हुई थी और तब से यह सफर जारी है।

आईजीसीएल की शुरुआत बिल्कुल आईपीएल की तर्ज पर हुई। जी हां क्रिकेट पर बॉलीवुड का तड़का लगा और लोग 'आजा प्रीतम प्यारे और अंगडाईयां लेती हूं मैं जब जोर-जोर से' जैसे गानों पर खूब झूमे। मगर जो सबसे शर्मनाक और हैरान करने वाली बात रही वो ये थी कि सीएम अखिलेश यादव के सामने ही जमकर फूहड़पन हुआ। जी हां उद्घाटन समारोह में जब सिंगर जसलीन मथारू तंग कपड़े पहनकर सामने आईं तो लोग बेकाबू हो गये और धक्का मुक्की करने लगे। आईए तस्वीरों में देखते हैं IGCL में हुई फूहड़पन को:

गायिका जसलीन मथारू को देख बेकाबू हुई भीड़

गायिका जसलीन मथारू को देख बेकाबू हुई भीड़

जसलीन मथारू ने जब बेबी डॉल मैं सोने दी और चिटियां कलाइयां वे गाना गया तो केडी सिंह स्टेडियम में मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करने के लिए लगाई गई पुलिस खुद मोबाइल फोन निकाल कर फोटो लेने।

अखिलेश यादव के जाते ही और बेकाबू हो गई भीड़

अखिलेश यादव के जाते ही और बेकाबू हो गई भीड़

उद्धघाटन के बाद जैसे ही अखिलेश यादव स्टेडियम से बाहर निकले भीड़ बेकाबू हो गई। स्टेडियम के बाहर मौजूद लोगों गेट तोड़कर अंदर आ गये। यह देख प्रायजकों के होश पाख्ता हो गये और आनन-फानन में गेट बंद कर हालात को काबू किया गया।

ममता शर्मा ने भी मचाया धमाल

ममता शर्मा ने भी मचाया धमाल

छोड़छाड़ के अपने सलीम की गली, अनार कली डिस्को चली। इस गाने से सिंगर ममता शर्मा ने आईजीसीएल उद्घाटन समारोह का आगाज किया। ममता ने एक के बाद तड़कते-भड़कते गाने सुनाए और लोग उनके रंग में डूबते गये।

गायक शारिब साबरी ने भी बांधा समां

गायक शारिब साबरी ने भी बांधा समां

गायक और म्यूजिक कंपोजर शारिब साबरी के गानों पर भी स्टेडियम में मौजूद लोग झूमते दिखे। शारिब ने जैसे ही तूने मारी एंट्री और दिल में बजी घंटी गाना गाया स्टेडियम में मौजूद लोग डांस करने लगे।

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को देखने के लिए उमड़ी भीड़

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को देखने के लिए उमड़ी भीड़

फुकरे और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी समारोह में मौजूद थीं। उन्हें देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों को बेकरार देखा गया।

आईजीसीएल में हरियाणा और बंगाल भी

आईजीसीएल में हरियाणा और बंगाल भी

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में यह टूर्नामेंट पहली बार खेला जा रहा है। इसमें 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा और पश्चिम बंगाल की टीमें भी शामिल हैं। ग्रामीण क्रिकेट लीग में केवल ग्रामीण बच्चे शामिल होंगे जो क्रिकेट खेलने के साथ-साथ कमेंट्री और स्कोरिंग का काम भी संभाल रहे हैं।

Story first published: Tuesday, April 7, 2015, 16:52 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+