राजनीति में नहीं आएंगे, स्कूल खोलेंगे सौरव गांगुली
कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि मुझे लगता है कि मैं मैदान पर ही बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं, राजनीति मेरे लिए नहीं है। उन्होने भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। गांगुली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आफिस एक स्कूल प्रोजेक्ट को लेकर आये थे।
गौर हो कि दिसंबर में पश्चिम बंगाल में पार्टी इंचार्ज वरूण गांधी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिंहा ने सौरव को उनकी पसंद के लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आफर दिया था लेकिन सौरव ने इससे इनकार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य भी सौरव गांगुली से मिलने उनके घर गये थे और उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया लेकिन सौरव के इनकार करने पर उन्होने कहा कि हमारी इस मीटिंग का मकसद राजनीति नहीं है। मैं सौरव से एक व्यक्तिगत चर्चा के लिए गया था।
पश्चिम बंगाल में सौरव की लोकप्रियता को देखते हुए कई राजनीतिक पार्टियां उन्हें अपने साथ लाने के लिए लालायित हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: Sourav Ganguly says no to politics
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
