सचिन तेंदुलकर एशिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए
कराची,7 जुलाई: सचिन तेंदुलकर को एशिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया है। एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के पहले पुरस्कार वितरण समारोह में सचिन को यह सम्मान मिला।
शनिवार को यहां आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान सचिन को एशिया का बेहतरीन बल्लेबाज चुने जाने पर भारतीय टीम के सदस्यों ने जमकर ताली बजाई। सचिन हालांकि इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।
सचिन के अलावा भारत का और कोई क्रिकेटर इस पुरस्कार वितरण समारोह में तालियां नहीं बटोर सका। इसमें श्रीलंकाई खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। श्रीलंका के तीन खिलाड़ी शीर्ष पुरस्कार पाने में सफल रहे।
कुमार संगकारा को श्रेष्ठ एशियाई टेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि मुथैया मुरलीधरन और फरवेज महरूफ को टेस्ट और एकदिवसीय मैचों का श्रेष्ठ एशियाई गेंदबाज चुना गया। इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
