कैप्टन 'कोहली' क्या आपने देखी हैं अपनी लेडी लव 'अनुष्का' की ये क्यूट तस्वीरें?
मुंबई। आज बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का शर्मा का 29वां जन्मदिन है। अपने दम पर बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री अनुष्का आज हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय और महंगी अभिनेत्रियों में शूमार हैं, इन सबके अलावा वो टीम इंडिया के कैप्टन मिस्टर विराट कोहली की प्रेमिका के रूप में भी अब काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

क्यूट और खास तस्वीरें
आज उनके जन्मदिन पर हम लाएं हैं उनके बचपन की कुछ क्यूट और खास तस्वीरें, जिन्हें देखकर विराट कोहली को शायद उनसे दोबारा प्यार हो जाएगा। अनुष्का को जानने वाले लोग कहते हैं कि ये शुरू से ही काफी मेहनती और प्रतिभावान रही हैं।

करियर ओरियंटेड
अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा और मां आशिमा शर्मा के मुताबिक बचपन से ही वो पढ़ाई को लेकर कॉन्शस रहती थीं।

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री
मॉडलिंग की शौकीन अनुष्का बचपन से ही फैशन करने से पीछे नहीं रहती थीं। यही कारण था कि वो आगे चलकर भी मॉडलिंग में ही करियर बनाना चाहती थीं। मॉडलिंग के जरिए ही आज वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री और प्रोड्यूसर बन चुकी हैं।

सबके दिलों की रानी
मालूम हो कि अनुष्का ने साल 2008 में यशराज की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। फिल्म जबरदस्त हिट हुई और अनुष्का सबके दिलों की रानी बन गईं।

मूल रूप से गढ़वाली
अयोध्या में जन्मीं और बैंगलोर में पली बढ़ी अनुष्का शर्मा की मां आशिमा शर्मा मूल रूप से गढ़वाली हैं।

अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर
अनुष्का के पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है, जो यूपी के हैं लेकिन वो भी लंबे वक्त तक उत्तराखंड में रह चुके हैं तो वहीं अनुष्का की नानी का घर दून में है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications