For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Must Watch: रवि शास्त्री ने पूछा- बल्लेबाजी के लिए किसे भेजें? रोहित के इशारे ने लूटी 'महफिल'

इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 88 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने तूफानी शतक लगाकर भारत को उसके सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया। रोहित ने 35 गेंदों में शतक लगाकर टी20 के सबसे तेज शतक की बराबरी कर डाली। रोहित से पहले दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 35 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। हालांकि रोहित 118 रन बनाकर आउट हुए लेकिन फील्ड से जाते-जाते महफिल लूट गए।

रोहित जब आउट हुए तो पवेलियन में खड़े कोच रवि शास्‍त्री ने उनसे पूछा कि तीसरे नंबर पर किसे भेजें। इस पर रोहित ने झुककर दस्‍तानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को भेजा जाए।

बता दें कि वैसे तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आने वाले थे लेकिन रोहित ने धोनी को बुलाना पसंद किया। इसके बाद जैसे ही धोनी ने मैदान पर कदम रखा पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी की आवाज से गूंज उठा।

इस बार धोनी ने भी अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और अपने चिर-परिचित अंदाज में 21 गेंद में 28 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हुए। रवि शास्‍त्री और रोहित शर्मा के बीच की यह इशारेबाजी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

देखें वीडियोः-

जीत के लिए 261 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 17.2 ओवर में 172 पर ऑल आउट हो गई। मैथ्यूज चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए।

Story first published: Saturday, December 23, 2017, 12:00 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+