Highlights- गुजरात की सलामी जोड़ी के सामने पुणे के गेंदबाजों ने किया सरेंडर
राजकोट। गुजरात लायंस के ऑल राउंडर एंड्रूय टाई ने आज के दिन की दूसरी हैट्रिक अपने नाम की, जिसकी बदौलत गुजरात की टीम पुणे को 171 रन के स्कोर पर रोकने में सफल हुई। इससे पहले सैमुअल बद्री ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी, लेकिन बावजूद इसके आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था।
एंड्रयू टाई ने अपने पहले ही मैच में 17 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया, जिसमें उनकी हैट्रिक भी शामिल है। ट्राई ने मनोज तिवारी को 31 रन के स्कोर पर, अंकित शर्मा को 25 और शार्दुल ठाकुर को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। पुणे के लिए सलामी बल्लेबाजी की मुश्किल आज भी टीम के लिए बड़ा सिर दर्द बनी रही, रहाणे आज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, प्रवीण कुमार ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
इसे भी पढ़ें- Preview- पंजाब की विस्फोटक बल्लेबाजी की सामने दिल्ली की चुनौती
मैच की अहम झलकियां
- प्रवीण कुमार ने अपने दूसरे ओवर में 25 रन खर्च किए
- बेन स्टोक्स को टाई ने 25 रन के स्कोर पर आउट किया
- एक बार फिर से धोनी का बल्ला नहीं चला और उन्हें जडेजा ने 5 रन के स्कोर पर आउट किया
- पुणे ने 50 रन का स्कोर बनाने में सिर्फ 27 गेंदों का सामना किया।
- अजिंक्या रहाणे पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे।
- पहले विकेट के लिए स्मिथ और मैक्कुलम के बीच 94 रनों की साझेदारी
- आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे एंड्रूय टाई ने ली हैट्रिक
- 43 रन बनाकर स्टीव स्मिथ आउट पवेलियन लौट गए।
- आठवे ओवर में 37 रन के स्कोर पर कप्तान स्टीव स्मिथ घायल हो गए, गेंद
- सुरेश रैना ने स्लिप में आईपीएल के इस सीजन के अब तक के सबसे शानदार कैच में से एक लिया।
- अजिंक्या रहाणे बिना खाता खोले पहले ही ओवर में प्रवीण कुमार की गेंद पर आउट हुए
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
