Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Must Watch: शतक जड़ने के बाद विराट ने कैसे अनुष्का को किया Kiss?

मेलबर्न। एक बार फिर से खुलेआम विराट कोहली ने अपने इश्क का इकरार पूरी दुनिया के सामने कर दिया। कहते हैं ना इंसान जब बहुत खुश होता है या बहुत दुखी होता है तो अपने आप उस व्यक्ति के पास चला जाता है जो कि उसके दिल का मालिक होता है और वो ही हुआ क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ।

मेलबर्न टेस्ट में अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली ने जब अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा तो वो अपनी खुशी को वो संभाल नहीं पाये और उन्होंने सबके सामने अपनी महबूबा अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भेज दिया। अनुष्का उस समय दर्शक दीर्घा में बैठकर विराट के खेल पर मुस्कुराते हुए तालियां बजा रही थीं। विराट का यह प्यारा अंदाज ना तो लोगों की नजरों से छुपा और ना ही कैमरे से।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा इस समय विराट कोहली के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए आस्ट्रेलिया गईं हुई हैं। बीसीसीआई ने उन्हें विशेष व्यवस्था पर विराट के पास भेजा है। हालांकि वो विराट के साथ एक कमरे में तो नहीं ठहरी हैं लेकिन हां वो उसी होटल की मेहमान हैं जहां विराट कोहली अपनी पूरी टीम के साथ ठहरे हैं।

आपको बता दें कि रविवार को मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (68) और चेतेश्वर पुजारा (25) के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए रिकार्ड 262 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया।कोहली ने जहां इस सीरीज में अपना तीसरा और कुल नौवां शतक लगाया वहीं रहाणे ने अपना तीसरा शतक पूरा किया। कोहली 462 के कुल योग पर मिशेल जानसन की गेंद पर विकेट के पीछे ब्रैड हेडिन के हाथों लपके गए। कोहली ने 272 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके लगाए।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/el9rcM9Fx3k?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+