Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WWC Final: भारत बनाम इंग्लैंड महामुकाबले से पहले जानिए 10 फैक्ट

लंदन। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम रविवार को आईसीसी महिला विश्वकप 2017 के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेंगी। जहां इंग्लैंड तीन बार आईसीसी महिला विश्वकप जीत चुका है तो वहीं भारत टीम केवल एक बार (2005) फाइनल तक का सफर तय कर पाई है। ये दूसरा मौका है जब भारत की बेटियों ने फाइनल में जगह बनाई है। आज हम आपको लॉर्ड्स में फाइनल मैच से पहले कुछ बेहद जरूरी फैक्ट्स बताने जा रहे हैं।

1- महिला विश्वकप के इतिहास में भारत दूसरी बार फाइनल तक पहुंचा है। इससे पहले 2005 में फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

2- इंग्लैंड 2017 विश्व कप का मेजबान है। इससे पहले इंग्लैंड ने टूर्नामेंट की दो बार मेजबानी की और दोनों ही बार 1973 और 1993 में विश्वकप जीता है।

3- अगर भारत फाइनल जीतता है तो वह विश्व कप जीतने वाला चौथा राष्ट्र बन जाएगा। इससे पहले छह बार ऑस्ट्रेलिया, तीन बार इंग्लैंड और एक बार न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट को जीता है।

4- इंग्लैंड अंतिम दो बार 1993 और 2009 में विश्व कप के फाइनल में पहुंची और दोनों ही बार उसने जीत दर्ज की थी।

5- फाइनल में पहुंचने तक भारत ने 2017 में 19 वनडे खेले हैं जिसमें उसे 16 में जीत हासिल हुई है जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इंग्लैंड ने इस कैलेंडर वर्ष में अपने आठ वनडे में से सात मैचों में जीत हासिल की है। उसे एक मात्र हार विश्वकप के पहले मैच में भारत के हाथों मिली थी।

6- बारत और इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में लॉर्ड्स में दो बार आमने-सामने आईं हैं। जिसमें दोनों ही टीमों ने एक-एक बार जीत हासिल की है। जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हुआ है।

7- पिछले चार विश्व कप फाइनल में से तीन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।

8- मिताली राज (भारत) ने वनडे क्रिकेट (1,605) में इंग्लैंड के खिलाफ किसी और की तुलना में अधिक रन बनाये हैं।

9- भारत की हरमनप्रीत कौर ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाए। टूर्नामेंट के इतिहास की ये तीसरी सबसे बड़ी पारी थी।

10- इंग्लैंड की नेताली स्किवर 2017 विश्व कप के दौरान एक से ज्यादा शतक दर्ज करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+