VIDEO: मैथ्यू वेड ने कोहली का ध्यान भटकाने के लिए की छींटाकशी, मिला करारा जवाब
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान विराट कोहली के खिलाफ कंगारूओं ने स्लेजिंग का भी सहारा लिया गया। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ने कोहली का ध्यान भटकाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इसका जवाब दे उन्हें चुप कर दिया। कोहली ने मैच में 92 रन की शानदार पारी खेली।
विराट कोहली जब क्रीज पर सेट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की धुलाई करने लगे तो फिर कंगारुओं ने स्लेजिंग का सहारा लिया। विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने कोहली का ध्यान भटकाने की कोशिश की तो विराट ने उन्हें खरी-खरी सुना दी। वीडियो में मैथ्यू कोहली को कुछ कहते दिख रहे हैं, ग्लव्स ठीक करते विराट उनको जवाब देते हैं।
मैथ्यू फिर से विराटो को कुछ कहते हैं तो कोहली सीमा रेखा की तरफ इशारा करते हैं और कंधे उचका देते हैं। विराट से लगातार जवाब सुनकर वेड भी अपने दस्ताने ठीक करते हैं और चुपचाप कीपिंग करने लगते हैं। कोहली का ध्यान भटकाने की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की तरफ से कई बार हुई। गेंदबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने भी कई दफा कोहली का ध्यान भटकाने की कोशिश की। आपको बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में हरा दिया था। दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन का स्कोर बनाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications