Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा : अल्जीरिया से भिड़ने को तैयार हैं बैरी

केपटाउन। इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मिडफील्डर गारेथ बैरी ने कहा है कि वह शुक्रवार को केपटाउन में अल्जीरिया के साथ खेले जाने वाले फीफा विश्व कप-2010 के महत्वपूर्ण ग्रुप मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं।

बैरी टखने में चोट के कारण शनिवार को अमेरिका के साथ खेले गए पहले ग्रुप मुकाबले में नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड की टीम को इस मुकाबले में 1-1 की बराबरी से संतोष करना पड़ा था लेकिन दूसरे दौर में पहुंचने के लिए अब उसका अल्जीरिया को हर हाल में हराना जरूरी है।

देखें- फीफा प्‍वाइंट्स टेबल

बैरी ने 'बीबीसी रेडियो' से बातचीत के दौरान कहा, "मेरा टखना 10 दिन पहले ही ठीक अवस्था में पहुंच गया था। अमेरिका के खिलाफ मैं एहतियात के तौर पर नहीं खेला था लेकिन अब मैं अल्जीरिया के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में खेलने के लिए बिल्कुल तैयार हूं।"

मैनचेस्टर सिटी के लिए क्लब फुटबाल खेलने वाले बैरी को 2002 और 2006 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन उन्होंने बीते सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोच फेबियो कापेलो को प्रभावित किया और विश्व कप टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+