
सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
मुरलीधरन ने टेस्ट की शुरूआत 28 अगस्त 1992 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घरेलू मैदान कोलंबो में उतरकर की थी। उन्होंने आखिरी मैच जुलाई 2010 को भारत के खिलाफ गाले स्टेडियम में खेला था। इस समय के बीच मुरलीधरन ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाने का काम लगातार कायम रखा। मुरलीधरन ने खेले 133 टेस्ट मैचों में 22.72 की औसत से 800 विकेट लिए हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ना मुश्किल है। मुरलीधरन के बाद दूसरे नंबर पर शेन वाॅर्न हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न 708 विकेट लिए हैं।

सबसे ज्यादा वनडे में विकेट
यही नहीं, मुरलीधरन वनडे क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 12 अगस्त 1993 को भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया जब इस फाॅर्मेट का आखिरी मैच 2 अप्रैल 2012 को भारत के ही खिलाफ मुंबई में खेला था। मुरलीधरन ने 350 खेले। इस दाैरान उन्होंने 23.08 की औसत से 534 विकेट अपने नाम किए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम हैं जिन्होंने 502 विकेट लिए हैं। वर्तमान में खेल रहे गेंदबाजों में कोई 350 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है। ऐसे में मुरलीधरन का ये रिकाॅर्ड टूटना मुश्किल है।

कुल 1347 शिकार
मुरलीधन ने अपने करियर में 12 टी20 मैच भी खेले हैं जिसमें 13 विकेट दर्ज हैं। इस तरह इस महान गेंदबाज ने अपने करियर में कुल 1347 शिकार किए हैं। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने तोड़ने का सपना देखना भी बेवकूफी होगी। क्योंकि इस मामले में दूसरे नंबर पर शेन वॉर्न काबिज हैं, जिनके नाम कुल 1001 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। वर्तमान में खेल रहे गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन के 871 विकेट हैं लेकिन वे एक या दो साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेल पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
