For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : मुरलीधरन ने किया डोसा का 'कत्ल', यूजर्स ने इस तस्वीर पर दिए मजेदार जवाब

नई दिल्ली। मुथैया मुरलीधरन वो खिलाड़ी हैं जिनका एक समय क्रिकेट जगत में खूब डंका बजता था। करीब एक दशक से ज्यादा के समय तक उनका बोलबाला हर टीम के खिलाफ सर चढ़कर रहा। श्रीलंका के इस महान खिलाड़ी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी कई बल्लेबाज इनकी गेंदबाजी का जिक्र करते हुए थकते नहीं हैं। माैजूदा समय में मुरलीधरन इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल हैं। वह अभी सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य गेंदबाजी कोच हैं। उनका सोशल मीडिया पर डोसा खाते हुए तस्वीर वायरल हुआ है, जिसपर यूजर्स ने मजेदार जवाब दिए।

टीम के खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने अपने ट्विटर अकांटर मुरलीधरन की यह तस्वीर शेयर की। आप देख सकते हैं कि कैसे मुरलीधरन डोसा का 'कत्ल' करते दिख रहे हैं। गोस्वामी ने यह तस्वीर उस समय कैमरे में कैद की है जब 46 वर्षीय मुरलीधरन अपनी फ्रेंचाइजी के साथ नाश्ते के दौरान सचमुच 'डोसा' पर हमला कर रहे थे। गोस्वामी ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा- आज सुबह नाश्ते का दृश्य बेहतर नहीं हो सकता, मुरलीधरन सर डोसे को मार रहें, पर कैसे।

हैदराबाद के खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी विकेकीपर के रूप में भूमिका निभाते हैं। उन्हें टीम ने 1 करोड़ की कीमत के साथ टीम में जोड़ा है। हालांकि उन्हें मैच खेलने का माैका नहीं मिला। वहीं अगर मुरलीधरन की बात करें तो उनके नाम कई बड़े रिकाॅर्ड हैं। मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का विश्व रिकाॅर्ड है। उन्होंने 133 मैचों में 800 विकेट चटकाए हैं। उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ना मुश्किल है। वहीं 350 वनडे मैचों में 534 विकेट इनके नाम दर्ज हैं। वहीं अगर हैदराबाद टीम की बात करें तो पिछले सीजन में फाइनल में पहुंचने वाली यह टीम इस बार भी आगे तक जाने की पूरी कोशिश करेगी। हैदराबाद ने अभी तक एक मैच खेला है जिसमें उन्हें हार मिली।

यूजर्स ने दिए मजेदार जवाब-

Story first published: Thursday, March 28, 2019, 15:23 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+