For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुरलीधरन ने बताई टी20 वर्ल्ड कप में भारत की एक कमी, पाकिस्तान को बताया दावेदार

नई दिल्लीः श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन का ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की एक खामी बताई है। महानतम स्पिनरों में एक रह चुके मुरलीधरन का मानना है कि भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है और उन्होंने भारत के चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को खिताब जीतने के लिए बड़ा दावेदार भी बताया है।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला गंवाकर वर्ल्ड कप में अपनी आगे के लिए उम्मीदें बेहद कम कर दी हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच भी बुरी तरह से हार चुके थे।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे और वे ही भारतीय गेंदबाजों में कुछ छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। मुरली का मानना है कि बुमराह पर निर्भरता कुछ ज्यादा ही है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले मुरलीधरन आईसीसी के लिए कॉलम में ये बात कहते हैं। यहां वे लिखते हैं, एक चीज तो क्लियर है कि टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट टीमों के पास मजबूत गेंदबाजी अटैक है। पाकिस्तान की टीम हैरिस राउफ और शाहीन शाह अफरीदी की मौजूदगी के चलते खतरनाक है। वे 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं जिनमें यॉर्कर और स्लोअर बॉल भी शामिल हैं।

मुरली कहते हैं कि अतिरिक्त गति होने से ऐसी परिस्थितियों में बहुत फर्क पड़ जाता है और पाकिस्तान के स्पिनर भी ऐसे हैं जो अपनी लाइन और लेंथ पर बने रहते हैं।

मुरली यहां पर आगे भारत का जिक्र करते हुए कहते हैं, जो टीम मुझे फ्रिकमंद लगती है, वह भारत है क्योंकि जसप्रीत बुमराह एक मैच विनर हैं लेकिन भारत उनके ऊपर गेंदबाजी में कुछ ज्यादा ही निर्भर है। मुझे लगता है वे टीम में एक लेग स्पिनर या फिर रविचंद्रन अश्विन को ले सकते हैं।

मुथैया मुरलीधरन कहते हैं कि भारत को बुमराह पर निर्भर होने की जगह पर टीम में सही संतुलन को खोजना होगा। वे दो तेज गेंदबाजों के ऊपर निर्भर हो सकते हैं और हार्दिक पांड्या से कुछ ओवर बॉलिंग की उम्मीद कर सकते हैं।

मुरली पाकिस्तान को बहुत अच्छी स्थिति में मानते हैं क्योंकि उसने भारत और न्यूजीलैंड जैसी दो सबसे मजबूत टीमों में शामिल देशों को मात दी है।

मुरली के मुताबिक पाकिस्तान की बैटिंग बाबर आजम के इर्द-गिर्द घूमती है और मोहम्मद हफीज व शोएब मलिक जैसे विश्व स्तरीय अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। मुरली यह भी तारीफ करते हैं कि अब पाकिस्तान की फील्डिंग भी सुधर चुकी है।

मुरलीधरन का यह भी मानना है कि मैथ्यू हेडन से मिली सलाह पाकिस्तान के लिए बहुत काम की साबित हुई है। हेडन के इनपुट पाकिस्तान की बहुत मदद कर रहे हैं।

Story first published: Monday, November 1, 2021, 17:44 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+