For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: CSK के आते ही इस लीजेंड ने कहा- फिर से साथ में करेंगे काम

दो साल के बैन के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी हो गई है।

नई दिल्ली। दो साल के बैन के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी हो गई है। चेन्नई के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स पर से भी प्रतिबंध हट गया है। ऐसे में फिर से एक बार पुराना कुनबा एक साथ आ सकता है। इसकी शुरूआत चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कर दी है। धोनी ने सोशल मीडिया पर सीएसके की जर्सी पहनकर फोटो डाली है।

अब श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी और विश्व के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक मुथैया मुरलीधरन ने टीम के साथ फिर से जुड़ने की इच्छा जताई है।

उन्होंनें कहा- "मैं टीम के साथ काफी लंबे समय तक जुड़ा रहा। लेकिन अगर भविष्य में मुझे फिर से टीम (सीएसके) के साथ जुड़ने का मौका मिला तो मैं जरूर जुड़ना चाहूंगा।" मुथैया ने टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचंद्नन अश्विन की तारीफ करते हुए उन्हें स्मार्ट क्रिकेटर भी बताया।

उन्होंने तमिलनाडू प्रीमियर लीग के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, "पिछले कुछ समय में अश्विन में काफी सुधार हुआ है। हाल ही हुए मैचों में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके पास अपने हुनर को दिखाने का अनुभव और कला है। मेरी मानें तो वह एक स्मार्ट क्रिकेटर है। मैं उसे खेलते देखने का इंतजार कर रहा हूं।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+