नई दिल्ली। इन दिनों विश्वकप के लिए टीम इंडिया साम, दाम, दंड, भेद के साथ जुटी हुई हैं, जहां टीम इंडिया हर क्षेत्र ( बैटिंग, बॉलिंग और फिल्डिंग) में ध्यान दे रही है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के कुछ प्लेयर बदले-बदले लुक में नजर आ रहे हैं, आप ने सही समझा हम बात कर रहे हैं रविंद्र जडेजा की।
जो कि इन दिनों मैंदान पर डस्टी लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काफी दाढ़ी-मूंछ बढ़ा रखी है, खबर है कि जडेजा ने संकल्प लिया है कि वो विश्व कप जीतने तक वे दाढ़ी नहीं बनाएंगे। वैसे वो इससे पहले भी हमेशा कहते आये हैं कि उनकी दाढ़ी उनके लिए लकी चार्म है। इस विश्व कप में जडेजा अब तक न हीं गेंदबाजी से और ना ही बल्ले से कुछ खास किया है । देखते हैं उनका यह टोटका उनके और टीम इंडिया के लिए कितना काम आता है।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि टीम इंडिया के प्लेयर ने ऐसा कुछ किया है इससे पहले साल 2011 में विश्व कप जीतने के थोड़े दिन बाद ही धोनी बिना बालों के नजर आए थे। कहा जा रहा था कि धोनी ने मनौती मानी थी कि अगर टीम इंडिया विश्वकप जीती तो वो अपना बाल दान देंगे।