बैन के बाद आत्महत्या करना चाहते थे श्रीसंत, बीवी ने किया था खुलासा
नई दिल्ली। वाकई में इस बार रक्षाबंधन का त्योहार क्रिकेटर श्रीसंत के लिए असल मायने में सकून लेकर आया है क्योंकि इस दिन उनके ऊपर से बीसीसीआई की ओर से 2013 के आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले में लगाया गया आजीवन प्रतिबंध केरल उच्च न्यायालय ने हटा दिया। पिछले 4 सालों से इस बैन का बोझ सह रहे श्रीसंत के लिए ये किसी दूसरे जीवनदान से कम नहीं है, उन्होंने इस फैसले के बाद ट्वीट करके कहा कि भगवान वाकई में दयालु है।
लेकिन पिछले 4 सालों में श्रीसंत की लाइफ में काफी कुछ हो गया है, वो आज एक लविंग पति और दो बच्चों के जिम्मेदार पिता है लेकिन रूसवाई और जलालत का वक्त काटना उनके लिए आसान नहीं था, साल 2013 पर जब उन्हें मैच फिक्सिंग के आरोप में अरेस्ट किया गया था और उसके बाद जब वो जेल गए, तो ये उनके परिवार पर वज्रपात से कम नहीं था।

शायद आज वो जीवित नहीं होते...
इस बारे में खुलासा उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ने एक टीवी शो में किया था, उन्होंने बताया था कि जब श्रीसंत जेल गए और उसके बाद उन पर बैन लगाया गया तो ये सब उनके लिए काफी मु्श्किल था, वो इतने हताश औऱ निराश थे कि उन्होंने अपने आप को खत्म करने का इरादा कर लिया था। अगर भुवनेश्वरी उस वक्त उनसे शादी नहीं करती तो शायद आज वो जीवित नहीं होते।

उनकी पत्नी भुवनेश्वरी भी रसोईघर के फर्श पर सोती थीं
जब पूरी दुनिया उन्हें गलत समझ रही थी उस वक्त केवल उनकी लंबे वक्त की प्रेमिका और अब पत्नी भुवनेश्वरी उनके साथ खड़ी थी। श्रीसंत के करीबी बताते हैं कि जिस वक्त श्रीसंत जेल में थे उस वक्त उनकी पत्नी भुवनेश्वरी भी रसोईघर के फर्श पर सोती थीं, जबकि वो खुद एक राजसी घराने से हैं।

भुवनेश्वरी पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर
आपको बता दें कि साल 2013 दिसंबर में गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने जयपुर के शाही परिवार की अपनी लम्बे समय की प्रेमिका भुवनेश्वरी कुमारी के साथ सात फेरे लिए थे। इस शादी में दोनों परिवारों के लोग और करीबी मित्र शामिल हुए थे। वैसे भुवनेश्वरी पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

अभी उनके अंदर 3-4 साल का क्रिकेट बचा हुआ है
आईपीएल के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी श्रीसंत को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर तरह का क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया था लेकिन अब बैन हट गया है, कोर्ट के इस फैसले के बाद मीडिया से श्रीसंत ने कहा था कि अभी उनके अंदर 3-4 साल का क्रिकेट बचा हुआ है।

साल 2019 का विश्वकप खेलना चाहता हूं...
उन्होंने अपने भविष्य के प्लान के बारे में बताया उनकी पहली प्राथमिकता इस साल रणजी ट्रॉफी में केरल की तरफ से खेलना है, साथ ही कहा है कि वे राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए प्रयास करेंगे, ख्वाब तो यही है कि मैं साल 2019 के विश्वकप का हिस्सा बनूं,श्रीसंत ने कहा कि वे भारत के लिए एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications