For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विदाई स्‍पीच में महत्‍वपूर्ण नामों को मैं नहीं भूल सकता था: सचिन तेंदुलकर

मुंबई। सन 2013 में क्रिकेट से सन्‍यास लेने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने बताया कि मैं अपनी विदाई स्‍पीच में उन लोगों को नामों का जिक्र करना नहीं भूलना चाहता था, जिन्‍होने मेरे करिअर में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। गौर हो कि सचिन ने 2013 में मुंबई टेस्‍ट के बाद अपने 24 वर्ष के क्रिकेटिंग करिअर को विराम दिया। सचिन ने बताया कि मैं कोलकाता टेस्‍ट के बाद मुंबई जा रहा था, तब मैंने सोंचा कि मैं अपने भाषण में कुछ लोगों के नाम का जिक्र करूंगा लेकिन वक्‍त जल्‍दी चला गया और विदाई का लम्‍हा गया।

सचिन ने कहा कि मैंने अपनी विदाई स्‍पीच में कुछ नामों का जिक्र किया बाकी चीजें अपने आप ही दिल से निकलीं। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर अपने अंतिम भाषण में लगभग 20 मिनट बोला था। जिसे अब तक की सबसे अच्‍छी 'विदाई स्‍पीच' कहा जा रहा है। स्‍पीच सुनकर स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों और टीवी दर्शकों की आंखों में आंसू आ गये थे।

सचिन के अनुसार मुंबई टेस्‍ट का अंत होना, मेरे लिए एक भावुक लम्‍हा था, मैंने स्‍पीच देने के लिए नाम लिखे थे बाकी ऐसी जगहों पर देने वाली स्‍पीच को लिखा नहीं जा सकता है। तेंदुलकर ने कहा कि सन्‍यास की घोषणा के बाद लोगों ने मुझे जो भी प्‍यार दिया इसकी कल्‍पना मैंने कभी नहीं की थी। सचिन ने स्‍पीच में कहा भी था कि स्‍टेडियम में दर्शकों द्वारा सचिन सचिन शोर करने की आवाज मेरी अंतिम सांस तक हमेशा ही मेरे कानों में रहेगी।

नेटवर्क 18 के एक प्रचार कार्यक्रम में आये सचिन ने बताया कि संयास के बाद उन्‍होने अपने बेटे अर्जुन और उसके कई दोस्‍तो के साथ घर पर ही क्रिकेट खेला।

सचिन के घर के पास स्‍टील के एक दो टन के बल्‍ले का स्‍मारक बनाया गया है, जिस पर उनकी विदाई स्‍पीच लिखी हुई है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+