Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई बहुत शक्तिशाली है: मियांदाद

लाहौर, 21 नवंबर: पाकिस्तान क्रिकेट की राष्‍ट्रीय टीम में इंडियन क्रिकेट लीग के खिलाडि़यों के चयन को लेकर पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर खासा दबाव पड़ रहा है। यह बात पीसीबी के नवनियुक्त महानिदेशक और पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने स्‍वीकार करते हुए कहा है कि ऐसे दबाव के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्‍होंने कहा कि बीसीसीआई बहुत शक्तिशाली है।

बीसीसीआई ने बागी आईसीएल से जुड़े खिलाड़ियों पर भारत में खेलने और भारतीय टीम में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बीसीसीआई के नक्शे-कदम पर चलते हुए दुनिया भर के क्रिकेट बोर्डो ने भी आईसीएल से जुड़े अपने खिलाड़ियों पर ऐसा ही

प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन पाकिस्‍तान में आईसीएल के कारण चयन को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। अपनी बातों और व्यवहार से हमेशा चर्चा में रहने वाले मियांदाद ने पाकिस्तान ने कहा है कि पाकिस्‍तान टीम के चयन को लेकर पीसीबी पर खासा दबाव रहता है। खास तौर पर इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में शामिल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने का जबरदस्त दबाव है।

मियांदाद ने कहा कि पीसीबी पर राणा नवेद उल हसन, इमरान फरहत और इमरान नजीर जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने का जबरदस्त दबाव है।

मियांदाद के मुताबिक मीडिया और लोगों का मानना है कि सिर्फ बीसीसीआई की बात मानते हुए पीसीबी को अपने कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्‍ट्रीय टीम में भी जगह देनी चाहिये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+