For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माय खेल फेंटेसी टिप्स- 7 अप्रैल को मुंबई और चेन्नई आमने-सामने

By Rizwan

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है। शनिवार को बीते साल की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दो बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होगा। तीन बार की चैंपियन मुंबई की निगाह खिताब बचाने पर होगी। शनिवार को वो अपना अभियान जीत के साथ शुरू करना चाहेगी। वहीं चेन्नई की टीम दो साल बाद लीग में वापसी कर रही है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स जीत के साथ ही अपने सफर का आगाज करना चाहेगी। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुपर किंग्स के कप्तान हैं, हालांकि उनकी टीम में इस दफा कई बदलाव हैं। मुंबई और चेन्नई दोनों ही जीत से कम कुछ नहीं मंजूर करेंगे।

किफायती खिलाड़ी- इशान किशन ने हाल में काफी नाम कमाया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर 2016 में अंडर-19 वर्ल्डकप के बाद किशन ने लगाकार शानदार प्रदर्शन किया है। किशन इस आईपीएल के किफायती खिलाड़ी कहे जा रहे हैं।

कप्तान और उपकप्तान- सुरेश रैना को मि. आईपीएल कहा जाता है। आईपीएल में जब रैना आए तो उनका करियर चॉप पर था। आईपीएल में उन्होंने लगातार रन बनाए हैं और एक बार फिर से बढ़िया प्रदर्शन कर भारत की टीम में जगह पक्की करने पर उनकी निगाह होगी। बीते आईपीएल में गुजरात लायंस के लिए 14 मैचों में 40 के औसत से 442 रन बनाए। शेन वाटसन अकेले क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2500 रनों के साथ 75 विकेट भी लिए हैं। 2008 और 2013 में वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं।

स्मार्ट पिक- इमरान ताहिर शुरू से आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं। इमरान ने 32 आईपीएल मैचों में 24 के एवरेज से 47 विकेट लिए हैं। ताहिर लीग में काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं। तेज गेंदबाद शर्दुल ठाकुर ने हाल ही में निदाहास ट्रॉफी में बढ़िया बॉलिंग की है। वो विरोधी टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

माय इलेवन- सुरेश रैना (कैप्टन), शेन वाटसन (उपकप्तान), इशान किशन, इमरान ताहिर, रोहित शर्मा, इवेन लेविस, जसप्रीत बुमराह, केएम आसिफ, पैट्रिक कमिंस, कुणाल पांड्या, केदार जाधव।

Story first published: Thursday, April 5, 2018, 19:54 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+