न्यूजीलैंड से हार के बावजूद कोहली के नाम जुड़ा शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे एकदिवसीय मैच में भारत को 19 रन से हार का सामना पड़ा है। इस हार के बावजूद कोहली के नाम एक शानदार रिकॉर्ड जुड़ गया है।
बुधवार को खेले गए एकदिवसीय मैच मे भारत के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए और न्यूजीलैंड के 260 रन के जवाब में भारतीय टीम 241 रन ही बना सकी। विराट कोहली ने इसमें 45 रन की पारी खेली।
विरा कोहली की 45 रन की पारी भारत को जीत नहीं दिलवा सकी लेकिन इस पारी ने कोहली को वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 7500 रन का आंकड़ा छूने वाला खिलाड़ी जरूर बनना दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा।
167 पारियों में 7500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
डिविलियर्स ने 174 पारियों में 7500 का आंकड़ा छुआ था, जबकि कोहली ने 167 पारियों में ही ये आंकड़ा छू लिया। कोहली का ये 175 मैच था और 167वीं पारी। कोहली के अब वनडे में 7505 रन हो गए हैं।
चौथे एकदिवसीय में कोहली के अलावा अंजिक्य रहाणे ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना कर पाए। रहाणे ने 57 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड की जीत के बाद पांच मैचों की ये सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गई है। पांचवे मैच में ही अब इस सीरीज के विजेता का फैसला होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
