गुड़गांव। इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी लेकिन टीम से बाहर चल रहे क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके परिवार पर उनके भाई जोरावर की पत्नी अकाक्षां शर्मा ने संगीन आरोप लगाए हैं।
मालूम हो कि जोरावर से अलग होने वाली अकांक्षा कलर्स के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा थीं और उसी दौरान उन्होंने युवी की फैमिली और उनकी मां शबनम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।
लेकिन अब युवी के सपोर्ट में उनके पापा योगराज सिंह ख़ड़े हो गए हैं और उन्होंने अकांक्षा को करारा जवाब देते हुए कहा कि युवराज ने कभी नशा नहीं किया। उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। युवराज और मेरे सभी बच्चे शेर की तरह हैं, जो कभी घास नहीं खाते।
मालूम हो कि बिग बॉस से आउट हुई आकांक्षा शर्मा ने कहा था कि युवी भी ड्रग्स मारिजुआना (गांजे) लेते थे। आकांक्षा पर भड़के योगराज ने कहा कि आकांक्षा जो भी बात कर रही हैं, वो झूठी और बकवास हैं। जो लड़की युवराज पर आरोप लगा रही है, वो पहले खुद को देखे।