Video: जब 'पर्सी अंकल' ने रहाणे को जबरदस्ती किया किस, मजे लेते रहे कोहली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम के किस्से हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी हार के बाद उदासी तो कभी खिलाड़ियों की चकल्लस मीडिया में अक्सर चर्चा में रहती है। इसी को लेकर भारतीय धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है।

श्रीलंका में एक 'बड़े फैन' ने लिया था रहाणे का किस
दरअसल एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने किस्से के बारे में बताया जो अजिंक्य के साथ हुआ। ये बात 2015 में भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे की है। इस दौरे के दौरान एक फैन ने अजिंक्य रहाणे को किस कर लिया था।

ड्रेसिंग रूम में घुसकर किया था किस
दरअसल श्रीलंका के मशूहर क्रिकेट फैन ‘पर्सी अंकल' ने ड्रेसिंग रूम में अजिंक्य रहाणे को किस कर लिया था। रोहित ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि पर्सी अंकल शानदार इंसान हैं और जिंदादिल हैं। वे हमेशा नाचते-गाते रहते हैं। रोहित शर्मा ने बताया कि पर्सी अंकल भारतीय खिलाड़ियों के श्रीलंका दौरे की कहानियां सुनाते रहते हैं।

पर्सी अंकल को किस करना अच्छा लगता है!
रोहित शर्मा ने इस किस्से का खुलासा विक्रम सथाये के शो ‘What the Duck Season 2' में किया। उन्होंने बताया कि पर्सी अंकल को कुछ अजीब वजहों से खिलाड़ियों को किस करना अच्छा लगता है। रोहित ने रहाणे से कहा कि वह (पर्सी अंकल) उनके बड़े फैन हैं और उन्हें गले लगाना चाहते हैं और रहाणे से मिलने के लिए जोर दे रहे हैं।
जब बेबस दिखे रहाणे
रहाणे ने पहले तो मना किया था लेकिन जब पर्सी अंकल ने उन्हें अपनी बांहों में भर लिया और गाल पर कई किस ले लिए तो रहाणे ने भी कुछ नहीं कहा और हसते हुए पर्सी अंकल को गले लगने दिया। ये वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
