Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्‍टंप घोंपकर कोहली को मारना चाहता था यह पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर

नई दिल्‍ली। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच हुआ टेस्‍ट सीरीज तो खत्‍म हो गया लेकिन इस सीरीज के दौरान जो माहौल में गर्माहट आई थी वो अभी भी बरकरार है। ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज एड कॉवन ने भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली के खिलाफ अपशब्‍द कहा है। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के पिछले भारत दौरान विराट कोहली के बीच हुई टकराव की एक पुरानी बात को याद करते हुए कॉवन ने कहा है वो भारत के मौजूदा कप्तान को स्टंप उखाड़कर मारना चाहते थे।

फाक्‍स स्‍पोर्ट्स के हवाले से कॉवन ने कहा 'उस सीरीज के दौरान मेरी मां काफी बीमार थी और कोहली ने कुछ ऐसा कहा जो बेहद अनुचित था। एक निजी मामला जो काफी संवेदनशील था। बेहद अनुचित। लेकिन कोहली को तब तक महसूस नहीं हुआ कि उसने सीमा लांघ दी है जब तक कि अंपायर ने आकर नहीं कहा कि विराट तुमने सीमा लांघ दी है और ऐसा कहे जाने के बाद वह पीछे हट गया और उसने माफी मांगी।' इसे भी पढ़ें- विराट पर ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया ने लगाया गंभीर आरोप: बचकाना व्‍यवहार करते हैं कोहली

कॉवन ने कहा उस समय ऐसा लम्हा आया था जब मैं चाहता था कि स्टंप उखाड़कर उसे घोंपकर मार दूं। कोवान ने हालांकि कहा कि वह भारतीय कप्तान के बड़े प्रशंसक है। उन्होंने कहा, मैं उसके क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे गलत मत समझिए वह बेहतरीन क्रिकेटर है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+