'पत्नी और बेटी संग राहुल और पांड्या के साथ एक बस में यात्रा नहीं करना चाहूंगा'
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल विवाद पर बेबाकी से अपने विचार प्रकट किए है। हरभजन इस मसले पर खासकर हार्दिक पांड्या की सोच से काफी खफा हैं। टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए हार्दिक और केएल राहुल की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की और कहा कि उन्होंने क्रिकेटरों की साख को दांव पर लगा दिया।
हरभजन ने कहा कि केवल प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों ने अपनी निजी जिंदगी के लिए भी मुसीबत मोल ले ली है। भज्जी ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने अपनी छवि को कुछ ऐसे बिगाड़ लिया है कि कोई आदमी उनके साथ फोटों खिचवाने से भी बचना चाहेगा। एक निजी चैनल से बात करने के दौरान यह बात कही। हरभजन ने कहा, ''हम यहां तक कि अपने दोस्तों के साथ इस तरह की बातें नहीं करते और वे सार्वजनिक तौर पर टेलीविजन पर ऐसी बातें कर रहे थे। अब लोग सोच सकते हैं कि क्या हरभजन सिंह ऐसे ही थे, क्या अनिल कुंबले ऐसे ही थे और क्या सचिन तेंदुलकर भी..।'
इतना ही नहीं हरभजन ने यह भी कहा कि इन खिलाड़ियों के आसपास रहने से लोग अपने परिवार के साथ जाना भी असहज महसूस करेंगे। क्योंकि ये खिलाड़ी महिलाओं को केवल एक ही एंगल के साथ देखते हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि वह उस बस में भी नहीं बैठना पसंद नहीं करेंगे जिसमें पांड्या और राहुल हों। भज्जी ने कहा, 'अगर टीम बस में मुझे मेरी बेटी या पत्नी को लेकर जाना हो और दोनों भी उसमें मौजूद हों तो मैं उसमें ट्रेवल नहीं करूंगा। आप महिलाओं को सिर्फ एक ही नजरिए से देखते हैं, यह ठीक नहीं है।' बता दें कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस बुला लिया है। इन खिलाड़ियों पर जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक ये क्रिकेट से निलंबित रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
