आईपीएल : चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया (लीड-7)

By Super

जीत के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट खोकर 19.4 ओवर में 195 रन बना लिए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 29 गेंदों पर शानदार 54 रनों की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और मुरली विजय का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद अच्छे लय में दिख रहे सुरैश रैना भी चलते बने। हेडन ने पांच और विजय ने 13 रन बनाए। रैना ने 46 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा तीन छक्के जड़े। स्पिन गेंदबाज रोमेश पोवार ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया जबकि जुआन थेरोन ने रैना को चलता किया। एस. बद्रीनाथ 36 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। एल्बी मोर्किल ने नाबाद 14 बनाए।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श (नाबाद 88) के शानदार अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। मार्श ने 57 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के लगाए।

पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने 21 और कप्तान कुमार संगकारा ने 33 रनों का योगदान दिया। जयवर्धने ने आठ गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। संगकारा ने 24 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए।

युवराज सिंह (1) ने निराश किया लेकिन हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए मार्श का अच्छा साथ दिया। पठान ने 27 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की सहायता से नाबाद 44 रन बनाए। पठान और मार्श ने चौथे विकेट के लिए आठ ओवरों में नाबाद 99 रन जोड़े।

लगभग 4000 फुट की ऊंचाई पर बनाए गए इस स्टेडियम में आईपीएल का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस स्टेडियम की क्षमता 20,000 दर्शकों की है। यह आईपीएल के लिए सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित आयोजन स्थल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: आईपीएल ipl
Story first published: Sunday, April 18, 2010, 7:23 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+