oi-Akash
नई दिल्ली। आईपीएल में इन दिनों सभी टीमों के लिए आर या पार की स्थिति बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमें मेहनत कर रही हैं, ऐसे में अपनी पसंदीदा टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए भला कौन पीछे रहता है, खचाखच भरे स्टेडियम में हजारों दर्शक अपनी टीम का सपोर्ट करने के लिए पहुंचते हैं। खिलाड़ियों के अपने भी उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। कभी-कभी जब मैच के बीच में ही कैमरा स्टेडियम की ओर घूमता है तो दर्शकों में अजब उत्साह देखने को मिलता है। चेन्नई सुपरकिंग के पिछले दो मैचों में खासतौर पर कैमरे ने एक लड़की पर खूब फोकस किया। दरअसल जब भी छक्के चौके लगे इस लड़की के कई सारे क्लोजअप दिखाए गए। इसके बाद हर किसी की जुबान पर था की भाई आखिर ये लड़की है कौन।सोशल मीडिया पर भी कई इस लड़की को लेकर कई सारी अटकलें लगाई गई। यहां तक अफवाह उड़ी की पारले जी बिस्किट पर जिस छोटी बच्ची की फोटो है दरअसल वो वही लड़की है।
हो गई लड़की की पहचानः दरअसल अब सच सामने आ गया है की यह लड़की कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपरकिंद की तरफ से खेलने वाले दीपक चहर की बड़ी बहन हैं,जिनका नाम बै मालती चहर। बता दें की मालती मिस दिल्ली के कॉन्टेस्ट की सेकेंड रनरअप रहीं हैं और मॉ़डलिंग करती थीं। फिलहाल इन दिनों वो फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा आ रही हैं। मालती चेन्नई की टीम को लाइक करती हैं लोकिन उलकी खास वजह उनके भाई नहीं है बल्कि टीम के कप्तान महेद्र सिंह धोनी हैं। मालती धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं, और उन्होंने कई तस्वीरें भी उनके साथ पोस्ट की हैं।
दिलचस्प बात यह है की दीपक चहर के अलावा राहुल चहर भी उनके भाई हैं जो क्रिकेटर हैं और वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।हालांकि उन्हें अभी किसी भी मैच में मौका नहीं दिया गया है। गौरतलब हो की दीपक चहर चेन्नई की टीम से कुछ हफ्तों के लिए बाहर हैं जिसका कारण उनकी मांसपेशियों में खिचाव है।
स्टेडियम में मस्ती करती दिखीं मालती
मैच के दौरान इमरान ताहिर के बेटे के साथ मस्ती करती दिख रही हैं मालती चहर।
इंस्टाग्राम पर शेयर की पारले जी वाली बच्ची की तस्वीर
पारले जी वाली बच्ची से नाम जोड़े जाने पर मालती ने कहा की मुझे हमेशा से पारले जी बहुत पसंद है।
धोनी के साथ की तस्वीर को किया साझा
धोनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए मालती ने लिखा की आज मैं धोनी से मिली और वो बहुत कूल और बिंदास इंसान हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, May 2, 2018, 15:35 [IST]
Other articles published on
May 2, 2018