फाइनल में मुंबई की जीत के बाद IPL ट्रॉफी के साथ नजर आई ये 'मिस्ट्री' गर्ल कौन हैं...
नई दिल्ली। आईपीएल 2017 का शानदार समापन हो चुका है। आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने बेहद रोमांचक मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को एक रन से हराकर आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया और आईपीएल ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई जिसमें एक 'मिस्ट्री' गर्ल आईपीएल ट्रॉफी के साथ नजर आई।
आईपीएल में पुणे को हराकर मुंबई बना चैंपियन
इस 'मिस्ट्री' गर्ल ने अपने हाथ में आईपीएल ट्रॉफी लेकर तस्वीर खिंचाई हैं और वो बेहद खुश नजर आ रही है। जानिए कौन है ये 'मिस्ट्री' गर्ल और उसका आईपीएल ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर करने के पीछे राज क्या है...बताते हैं आगे...

ये हैं क्रुनाल पांड्या की मंगेतर, जिन्होंने आईपीएल ट्रॉफी के साथ शेयर की तस्वीर
आईपीएल ट्रॉफी के साथ नजर आ रही ये मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस की जीत के नायक बने क्रुनाल पांड्या की मंगेतर हैं। इनका नाम पंखुड़ी शर्मा है। जानकारी के मुताबिक इसी साल उनकी शादी होने वाली है।

आईपीएल फाइनल की जीत के बाद खिंचाई तस्वीर
आईपीएल में मुंबई की शानदार जीत में क्रुनाल पांड्या का अहम योगदान रहा, इसीलिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रुनाल की शानदार पारी और मुंबई की जीत के बाद उनकी मंगेतर पंखुड़ी भी इस जीत का जश्न मनाने से खुद को नहीं रोक सकी। उन्होंने तुरंत ही आईपीएल ट्रॉफी के साथ अपनी खास तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी को अपने हाथ में ले रखा था, इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।

इसी साल हो सकती है क्रुनाल और पंखुड़ी की शादी
पंखुड़ी शर्मा ने आईपीएल ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। आईपीएल ट्रॉफी के साथ जैसे ही उनकी तस्वीर सामने आई सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया। आखिरकार पता चला कि वो और कोई नहीं मुंबई इंडियंस की टीम में खेल रहे पांड्या ब्रदर्स में हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुनाल पांड्या की मंगेतर हैं।

हार्दिक पांड्या के बड़े भाई हैं क्रुनाल पांड्या
हार्दिक पांड्या का सेलेक्शन टीम इंडिया के लिए हो चुका है लेकिन अभी क्रुनाल को इस मौके का इंतजार है। पंखुड़ी शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रुनाल पांड्या की और उनकी कई तस्वीरें हैं। कुछ तस्वीरों में हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या दोनों ही नजर आ रहे हैं।

पेशे से मॉडल हैं पंखुड़ी शर्मा
बता दें कि पंखुड़ी शर्मा पेशे से एक मॉडल हैं। फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने शूट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के दौरान की भी कई तस्वीरें अपने अकाउंट में शेयर की हैं। (सभी तस्वीरें पंखुड़ी शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट से)
आईपीएल ट्रॉफी के साथ पंखुड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर की ये खास तस्वीर...
A post shared by Pankhuri Sharma.. (@pankhuriisharma) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications