Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI: नहीं दिखेगा क्रिस गेल का जलवा, पोलार्ड और रसेल की टीम में हुई वापसी


नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रही सीरीज में टीम इंडिया दो टेस्ट मुकाबलों में 1-0 से आगे है, वहीं भारत को इसके बाद 5 वनडे और तीन टी-20 मुकाबले भी वेस्टइंडीज के साथ खेलने हैं। इसके लिए वेस्टइंडीज में टीम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, और खबरें यहां तक थी कि वेस्टइंडीज के तीन दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन और पोलार्ड को मौका नहीं दिया जाएगा लेकिन टीम घोषणा के बाद क्रिस गेल निजी कारणों से टीम का हिस्‍सा नहीं हैं, वहीं काइरन पोलार्ड, डेरेन ब्रावो और आंद्रे रसेल की भी टी-20 टीम में वापसी हो गई है। बोर्ड ने तीन नए चेहरों को मौका दिया है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन ने एक बयान में कहा कि क्रिस गेल भारत और बांग्लादेश दौरे में नहीं खेलेंगे। वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं, हालांकि इंग्लैंड टीम के वेस्टइंडीज दौरे और अगले साल विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। वेस्टइंडीज टीम भारत के खिलाफ फिलहाल दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच हार चुकी है। उसे पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं. पहला वनडे गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को होगा। रसेल चोट के कारण वनडे सीरीज में नहीं खेल सकेंगे, जबकि अलजारी जोसेफ का भारत आने से पहले फिटनेस टेस्ट होगा। वहीं स्पिनर सुनील नारायण और ड्वेन ब्रावो को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है।

वनडे टीम : जैसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमायेर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, एविन लुईस, एश्‍ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मर्लोन सैमुअल्स, ओशाने थॉमस।

टी-20 टीम : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एविन लुईस, ओबेड मैकाय, एश्‍ले नर्स, कीमो पॉल, खारी पियरे, काइरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड , ओशाने थॉमस।

ये भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ को बधाई देना इन कंपनियों को पड़ा भारी, क्रिकेटर ने थमाया 1 करोड़ का नोटिस

Story first published: Monday, October 8, 2018, 17:49 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+