Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंकाई टीम को मिलेगा दूसरा जयसूर्या!

यह खिलाड़ी अभी 18 साल का है और उसका पूरा नाम प्रभाथ जयसूर्या है। यह नवोदित खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की वजह से श्रीलंकाई मीडिया और क्रिकेट गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ। उसका ताल्लुक मटाले शहर से है। जूनियर जयसूर्या अभी क्लब स्तर का क्रिकेट खेलते हैं।

जूनियर जयसूर्या स्पिनर होने के साथ ही दाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। इन दिनों वह शानदार गेंदबाजी की वजह से चर्चा में हैं। स्थानीय समाचार पत्र 'द आईलैंड' के अनुसार कॉलेज स्तर के एक मुकाबले में मंगलवार को उन्होंने दोनों पारियों में 11 विकेट झटके। मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 30 रन खर्च करके सात विकेट चटकाए। इस सीजन में अब तक वह 50 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

उधर, 20 वर्षो से अधिक समय तक श्रीलंकाई क्रिकेट में अपनी सेवाएं देने वाले जयसूर्या का करियर इन दिनों ढलान पर है। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके जयसूर्या को इन दिनों एकदिवसीय टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है। वह कुछ महीने पहले संसदीय चुनाव में भी खड़े हुए थे और लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया था। राजनीतिक पारी शुरू करने के बाद से क्रिकेट के कई जानकार उनके करियर को अब खत्म हुआ मान चुके हैं हालांकि वह अगले विश्व कप में खेलने की इच्छा जता चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 4, 2010, 15:25 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+