Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#DDvsGL: दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। आईपीएल-10 दंगल में आज दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऋषभ पंत की करिश्माई पारी के चलते गुजरात लायंस को 7 विकेट से हरा दिया। 209 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों ने धमामकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया और 17.3 ओवर में ही 214 रन बना 7 विकेट से मैच जीत लिया। दिल्ली के इस जीत के नायक रहे ऋषभ पंत जिन्होंने 93 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल मैच को दिल्ली को झोली में डाल दिया। इससे पहले टॉस हार कर पहेल बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात लॉयंस ने कप्तान सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी के चलते 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन ऋषभ पंत के करिश्माई पारी के आगे यह लक्ष्य छोटा पड़ गया।

मैच का LIVE UPDATES:

  • दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात को 7 विकेट से हराया
  • 17.3 में दिल्ली ने 214 रन बना गुजरात पर जीत दर्ज की।
  • शतक से चूके ऋषभ पंत, 43 बॉल पर 97 रन बना आउट। दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा।
  • 14 ओवर के बाद दिल्ली 178/2, जीत के लिए अब 36 गेंद में सिर्फ 31 रन की जरूरत
  • 14वें ओवर में दिल्ली को लगा दूसरा झटका, 31 गेंद में 61 रन की शानदार पारी खेल संजू सैमसन आउट।
  • 10वें ओवर में ऋषभ पंत ने जड़ा पचासा, दिल्ली का स्कोर 113/1
  • 4.2 ओवर में दिल्ली का स्कोर 50 के पार। ऋषभ पंत कर रहे आक्रामक बल्लेबाजी
  • 6 ओवर के पावरप्ले के बाद दिल्ली 63/1, ऋषभ पंत और संजू सैमसन तेजी से बना रहे रन
  • 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 25/1
  • तीसरे ही ओवर में दिल्ली को लगा पहला झटका, कप्तान करुण नायर 12 रन बना हुए आउट
  • दिल्ली को पहला झटका, कप्तान करुण नायर आउट
  • दूसरी पारी शुरू, दिल्ली की करफ से करुण नायर और संजू सैमसन बल्लेबाजी करने उतरे
  • गुजरात लायंस ने दिल्ली को जीत के लिए 209 रनों का दिया लक्ष्य
  • 20 ओवर का मैच खत्म, गुजरात ने 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए
  • 20वें ओवर में गुजरात का सातवां विकेट गिरा, जेम्स फॉकनर 1 रन बना आउट
  • गुजरात को छठा झटका, एरोन फिंच 27 रन बना आउट
  • 18 ओवर के बाद स्कोर 184/5, 200 के पार जा सकता है गुजरात का स्कोर
  • गुजरात को पांचवा झटका, ईशान किशन 4 रन बना आउट, स्कोर 179/5
  • 15 ओवर के बाद गुजरात 164/4
  • रैना के बाद दिनेश कार्तिक भी 65 रन बना हुए आउट, 15वें ओवर में गुजरात को चौथा झटका लगा
  • 14वें ओवर में गुजरात को लगा तीसरा झटका, 77 रन बना रैना हुए रनआउट
  • रैना के बाद कार्तिक ने भी जड़ा पचासा, सिर्फ 28 गेंदों में बनाया अर्द्धशतक
  • विशाल स्कोर खड़ा करने की ओर, 13 ओवर में गुजरात 139/2
  • 11वें ओवर में गुजरात का स्कोर 100 के पार
  • सुरेश रैना ने जड़ा पचासा, 9 ओवर में गुजरात का स्कोर 82/2
  • 6 ओवर का पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर 58/2
  • शरूआती झटकों से उबरा गुजरात, स्कोर 50 के पार। रैना- कार्तिक क्रीज पर।
  • गुजरात की खराब शुरूआत, सिर्फ 10 रन पर गिरे 2 विकेट
  • गुजरात को दूसरे ही ओवर में लगा पहला झटका, ब्रैंडन मैक्लम 1 रन बना आउट
  • दिल्ली ने जीता टॉस, गुजरात को दी पहले बल्लेबाजी
  • कुछ ही देर में होगा टॉस


दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात लायंस:
सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका, एंड्रयू टाई और इरफान पठान।

दिल्ली डेयरडेविल्स: करुण नायर (कप्तान), मोहम्मद समी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+